Search

 
 
 

राहुल गांधी युवाओं से मिले,  कहा, भारत की जेन जेड की ऊर्जा मुझे आशा देती है

राहुल गांधी ने कहा कि भारत की जेन जेड की ऊर्जा मुझे आशा देती है. उन्होंने कहा कि यह पीढ़ी((जेन जेड) )सत्य और अहिंसा में विश्वास करती है.  करुणा और साहस रखती है. मुझे विश्वास है कि यह भारत को एक उज्जवल, अधिक न्यायपूर्ण भविष्य की ओर ले जायेगी
 

  New Delhi :  राहुल गांधी ने हाल ही में भारत के युवाओं (जेन जेड) के साथ बातचीत की. राहुल गांधी ने उनके साथ विचारों और दृष्टिकोणों पर विचार विमर्श किया. राहुल गांधी ने कहा, यह देश के युवा दिमागों के साथ  सार्थक बातचीत थी, जिसमें अगली पीढ़ी को सुनने के महत्व पर प्रकाश डाला गया.

 

 

 

राहुल गांधी ने कहा कि भारत की जेन जेड की ऊर्जा मुझे आशा देती है. उन्होंने कहा कि यह पीढ़ी((जेन जेड) )सत्य और अहिंसा में विश्वास करती है.  करुणा और साहस रखती है. मुझे विश्वास है कि यह भारत को एक उज्जवल, अधिक न्यायपूर्ण भविष्य की ओर ले जायेगी. राहुल ने कहा कि वे उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही