Search

 
 
 

राहुल गांधी अमेरिका पहुंचे, ब्राउन यूनिवर्सिटी में दिया व्याख्यान, यहां भी चुनाव आयोग, मोदी सरकार पर निशाना साधा...

 
Bostan : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर फिर एक बार हमलावर होते हुए कहा, चुनाव आयोग ने सरकार से समझौता कर लिया है.राहुल गांधी ने वर्तमान में अमेरिका में हैं. राहुल शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के बोस्टन लोगान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे. यहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद  राहुल गांधी रोड आइलैंड में ब्राउन विश्वविद्यालय पहुंचे.   राहुल गांधी ने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में भारतीय मूल के छात्रों को संबोधित किया. इस संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में हुए चुनावों को लेकर भारतीय चुनाव आयोग और मोदी  सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस सांसद की अमेरिकी यात्रा से पूर्व इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने एक्स पर पोस्ट किया. ‘युवाओं, लोकतंत्र और बेहतर भविष्य की आवाज राहुल गांधी..., आपका अमेरिका में स्वागत है। आइए सुनें, सीखें और साथ मिलकर निर्माण करें.  राहुल गांधी का प्रवासी भारतीयों के साथ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) के सदस्यों से भी मुलाकात का कार्यक्रम है राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की आलोचना के क्रम में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की चर्चा की. कहा कि मैं कई बार कह चुका हूं कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वयस्कों की संख्या से अधिक लोगों ने वोट डाले. कहा कि चुनाव आयोग से हमें शाम 5:30 बजे तक के मतदान के आंकड़े मिले. लेकिन शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे के बीच 65 लाख लोगों ने वोट डाले. पूछा कि यह कैसे संभव है. इसका हिसाब लगाते हुए कहा, इसका मतलब है कि सुबह 2 बजे तक मतदाता लाइन में लगे रहे. लेकिन ऐसा कतई नहीं हुआ.. राहुल गांधी ने कहा कि हमने आयोग से वीडियोग्राफी करने की मांग की, उन्होंने केवल मना कर दिया. कानून भी बदल दिया. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-judges-comment-should-we-order-imposition-of-presidents-rule-in-west-bengal-we-are-accused-of-encroaching-upon-the-executive/">सुप्रीम

कोर्ट के जज की टिप्पणी, क्या हम पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने का निर्देश दें..हम पर कार्यपालिका में अतिक्रमण करने के आरोप…
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही