Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने कहा, भाजपा-RSS देश में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं, कर्नाटक की जनता कांग्रेस को दे 150 सीटें

Bengaluru : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश में नफरत एवं हिंसा फैला रहे हैं. लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं. उन्होंने यहां भाल्की में एक चुनावी सभा में लोगों का आह्वान किया कि वे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भरपूर समर्थन दें और पार्टी को 150 सीटें जिताये. कर्नाटक की सभी 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान होना है और 13 मई को मतगणना होगी. उन्होंने कहा, बीदर, बासवन्ना (12वीं सदी के समाज सुधारक) की कर्मभूमि है. उन्होंने सबसे पहले लोकतंत्र के बारे में बात की थी.  इसे भी पढ़ें :  शिक्षक">https://lagatar.in/teacher-recruitment-scam-relief-to-abhishek-banerjee-from-supreme-court-stay-on-ed-and-cbi-inquiry/">शिक्षक

भर्ती घोटाला : अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ED और CBI की पूछताछ पर रोक

हम भाजपा की तरह झूठे वादे नहीं करते 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, दुख की बात है कि आज पूरे हिंदुस्तान में आरएसएस और भाजपा के लोग लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं. आरएसएस एवं भाजपा के लोग हिंदुस्तान में नफरत और हिंसा फैलाकर, बसवन्ना जी की सोच पर आक्रमण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही जो चार वादे कांग्रेस ने किये हैं, उनको पूरा करने के लिए कदम उठाये जायेंगे. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, मोदी जी ने 15 लाख रुपये का वादा किया था, 15 लाख रुपए आये क्या? इसलिए हमें भाजपा की तरह झूठे वादे नहीं करने चाहिए.  इसे भी पढ़ें :  केंद्र">https://lagatar.in/demand-for-legal-recognition-of-same-sex-marriages-a-reflection-of-urban-elitist-views/">केंद्र

सरकार ने SC से कहा, Same-Sex-Marriage को कानूनी मान्यता देने की मांग शहरी संभ्रांतवादी विचारों का प्रतिबिंब

कांग्रेस सभी वादे सरकार बनते ही जल्द से जल्द पूरा करेगी.

कांग्रेस जो भी वादा करेगी, उन्हें सरकार बनते ही जल्द से जल्द पूरा करेगी. कांग्रेस द्वारा घोषित चुनावी ‘गारंटी’ में कहा गया है कि गृह ज्योति के तहत हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, ‘गृह लक्ष्मी’ योजना के तहत परिवार की प्रत्येक प्रमुख महिला को 2,000 रुपये प्रति माह, अन्न भाग्य के तहत बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को हर महीने 10 किलोग्राम चावल की पेशकश की जायेगी. इसके अलावा ‘युवा निधि’ के तहत बेरोजगार स्नातकों को प्रति माह 3,000 रुपये तथा डिप्लोमा धारकों को दो साल के लिए 1,500 रुपये प्रति माह दिये जायेंगे.

भाजपा सरकार 40 प्रतिशत कमीशन सरकार है

उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में मौजूदा भाजपा सरकार 40 प्रतिशत कमीशन सरकार’ है. राहुल गांधी ने कहा, ‘आज कर्नाटक में हर काम के लिए 40 प्रतिशत कमीशन देता होता है. उन्होंने कहा, इस चुनाव में कम से कम 150 सीटें कांग्रेस को देनी है. ये (भाजपा) विधायकों को खरीदने की कोशिश करेंगे. यह बहुत जरूरी है कि आप कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दें. राहुल गांधी ने कहा, यह 40 प्रतिशत कमीशन वाली भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए चुनाव है. भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए वोट देना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही