Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी, मैंने हिंदुत्व को गहराई से पढ़ा है, भारत में जो हो रहा है, वह हिंदुत्व नहीं है

Advertisement
Advertisement
London : मैंने हिंदुत्व को गहराई से पढ़ा है. अभी जो भारत में हो रहा है, वो हिंदुत्व नहीं है. यह राष्ट्रवाद भी नहीं है.राहुल गांधी ने सोमवार शाम कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज में इंडिया एट 75 कार्यक्रम में यह बात कही. उनके द्वारा हिंदुत्व और हिंदू पर दिया गया ताजा बयान सुर्खियों में है. इस क्रम में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा. कहा कि प्रधानमंत्री (मोदी) सभी को साथ लेकर नहीं चल रहे हैं. यह भारत की मूल विचारधारा के खिलाफ है. राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक संस्थानों के मुद्दे पर भी मोदी सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि देश के संवैधानिक ढांचे के साथ खिलवाड़ हो रहा है. दिलचस्प बात यह कि इससे ठीक पहले लोकतंत्र बहाली को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी की तारीफ की. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-quad-has-made-its-important-place-in-the-world-gave-a-strict-message-to-china-in-gestures/">पीएम

मोदी ने कहा, Quad ने दुनिया में अपनी महत्वपूर्ण जगह बना ली है, इशारों में दिया चीन को सख्त संदेश

लोगों की हत्या करना और लोगों को पीटना हिंदुत्व नहीं  

भाजपा और मोदी सरकार की हिंदूवादी नीतियों के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, इसमें में कुछ भी हिंदू नहीं है और वास्तव में इसमें कुछ भी राष्ट्रवादी नहीं है. मुझे लगता है कि आपको उनके लिए एक नया नाम सोचना होगा लेकिन वे निश्चित रूप से हिंदू नहीं हैं. और, मैंने आपको यह बताने के लिए हिंदू धर्म का पर्याप्त विस्तार से अध्ययन किया है. लोगों की हत्या करना और लोगों को पीटना हिंदुत्व नहीं है. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-leader-siddaramaiah-said-hindus-also-eat-beef-if-i-want-i-will-definitely-eat-it-too/">कांग्रेस

नेता सिद्धारमैया ने कहा, हिंदू भी बीफ खाते हैं, चाहूंगा तो मैं भी जरूर खाऊंगा

वे भारत के मूलभूत ढांचे के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं

कहा कि आरएसएस और प्रधानमंत्री के साथ मेरी समस्या यह है कि वे भारत के मूलभूत ढांचे के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. जब आप ध्रुवीकरण की राजनीति करते हैं, जब आप 20 करोड़ लोगों को अलग-थलग कर देते हैं, तो आप कुछ बेहद खतरनाक कर रहे होते हैं और आप कुछ ऐसा कर रहे हैं जो मौलिक रूप से भारत के विचार के खिलाफ है. कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी की लड़ाई धन-बल और मीडिया सहित देश के भीतर संस्थानों पर कब्जा करने के खिलाफ है. आप भारतीय मीडिया में कहीं भी 30 सेकंड से अधिक मेरी कही इस बात को नहीं देख पायेंगे. इसका कारण है भारतीय मीडिया पर सरकार का कब्जा. इसे सरकार का समर्थन करने वाले कुछ बड़े उद्योगपतियों द्वारा नियंत्रित किया जाता है. कहा कि हम एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं, यह आसान नहीं है. इसमें समय लगेगा,, यह मुश्किल होने वाला है लेकिन हम इसे कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही