Search

 
 
 

राहुल गांधी ने हुगली में कहा, भाजपा और टीएमसी के भ्रष्टाचार ने पश्चिम बंगाल को तबाह कर दिया

भाजपा और टीएमसी के भ्रष्टाचार ने पश्चिम बंगाल को तबाह कर दिया है. आज प्रदेश का युवा परेशान है और महिलाएं असुरक्षित हैं. इसीलिए जनता परिवर्तन के लिए तैयार है. टीएमसी के गुंडे बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वैसे ही प्रताड़ित कर रहे हैं, जैसे मोदी देश में कर रहे हैं.
 

 Kolkata : भाजपा और टीएमसी के भ्रष्टाचार ने पश्चिम बंगाल को तबाह कर दिया है. आज प्रदेश का युवा परेशान है और महिलाएं असुरक्षित हैं. इसीलिए जनता परिवर्तन के लिए तैयार है. टीएमसी के गुंडे बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वैसे ही प्रताड़ित कर रहे हैं, जैसे मोदी देश में कर रहे हैं.

 

ममता की यह नीति बंगाल में भाजपा के लिए रास्ता खोल रही है.लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी  आज शनिवार को हुगली में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

 

 

 राहुल गांधी ने कहा कि  जिस तरह से भाजपा के MLA-MP महिलाओं पर अत्याचार करते हैं और भाजपा सरकार उनको संरक्षण देती है. ठीक उसी तरह से पश्चिम बंगाल में भी सरकार(ममता) आरोपियों को बचाती है. राहुल गांधी  ने आरजी कर रेप एंड मर्डर केस का उदाहरण सामने रखा.

 

कहा कि किसी की कोई जवाबदेही नहीं है. नेता विपक्ष ने कहा,  नरेंद्र मोदी भ्रष्ट हैं, लेकिन टीएमसी भी भ्रष्टाचार करने में कम नहीं है.  राहुल गांधी ने कहा, शारदा चिट फंड स्कैम में 1,900 करोड़ और रोज वैली चिट फंड स्कैम में 6,600 करोड़ रुपए चोरी किये गये. आरोप लगाटा कि टीएमसी के लोग कोल स्मगलिंग, गैरकानूनी खनन करते हैं. गुंडा टैक्स वसूला जाता है.

 

राहुल गांधी ने याद दिलाया कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल से 2021 में वादा किया था कि 5 लाख लोगों को रोजगार दिया जायेगा. सच्चाई यह है कि यहां के 84 लाख युवाओं ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है.

 

इस क्रम में कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और गलत GST लागू कर देश में छोटे व्यापारियों और MSMEs को खत्म कर दिया.मोदी सिर्फ चंद अरबपतियों के लिए काम करते हैं, जिसका फायदा मोदी, भाजपा और उसके संगठन को होता है.  

 

कहा कि इसी तरह ममता जी ने पश्चिम बंगाल में इंडस्ट्री खत्म कर दी. आज यहां चारों तरफ बेरोजगारी है और बंगाल में रोजगार उसी को मिलता है, जो टीएमसी  का रिश्तेदार होता है. ममता जी जनता के लिए कुछ नहीं कर रही, वे सिर्फ TMC के लोगों के लिए काम कर रही हैं.

 

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही