Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी ने कहा, 52 साल हो गये…मेरे पास घर नहीं है… फर्क समझाया, हम कांग्रेसी सत्याग्रही हैं, भाजपा-आरएसएस वाले सत्ताग्रही

 Raipur : नरेंद्र मोदी जी ने श्रीनगर में भाजपा के 15-20 लोगों के साथ तिरंगा फहराया था, हमने कश्मीर के लाखों युवाओं के जरिये तिरंगा फहराया. हम सत्याग्रही हैं, भाजपा-आरएसएस वाले सत्ताग्रही हैं. यह राहुल गांधी ने कहा. राहुल गांधी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि 52 साल हो गये, मेरे पास घर नहीं है. परिवार के पास जो घर है वो इलाहाबाद में है. वो भी घर नहीं है. 120 तुगलक लेन मेरा घर नहीं है. जब पदयात्रा में निकला तो सोचा मेरी जिम्मेदारी क्या है? मैंने कहा कि मेरे साइड में और आगे पीछे जो खाली जगह है, जिसमें हिंदुस्तान के लोग मिलने आयेंगे. अगले चार महीने के लिए हमारा वो घर हमारे साथ चलेगा. इस घर में जो भी आयेगा अमीर-गरीब, बुजुर्ग युवा हो या बच्चा किसी भी धर्म और स्टेट का जानवर हो, उसे यह लगना चाहिए की मैं आज अपने घर आया हूं... इसे भी पढ़ें  : मोदी">https://lagatar.in/modis-mann-ki-baat-discussion-on-digital-india-upi-indian-toys-art-culture/">मोदी

के मन की बात : डिजिटल इंडिया, UPI, भारतीय खिलौने, कला-संस्कृति पर चर्चा

कल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाषण दिया था

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में आज राहुल गांधी बोल रहे थे. राहुल गांधी का मेरे पास घर नहीं है...वाला बयान काफी वायरल हो रहा है. कल शनिवार को यहां कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाषण दिया था. आज रविवार को राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 52 साल से उनके पास अपना घर तक नहीं है. इसे भी पढ़ें  :  योगी">https://lagatar.in/yogi-explained-the-meaning-of-tadna-in-the-house-said-sp-is-humiliating-100-crore-hindus/">योगी

ने सदन में ताड़ना का अर्थ समझाया, कहा, सपा 100 करोड़ हिंदुओं को अपमानित कर रही है

विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधा

राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधते हुए कहा, जो आपसे कमजोर है उससे लड़ने को कायरता कहा जाता है, यह राष्ट्रवाद नहीं है. राहुल  ने कहा कि विदेश मंत्री ने एक साक्षात्कार में कहा कि चीन की तुलना में भारत की एक छोटी अर्थव्यवस्था है, तो हम उनसे कैसे लड़ सकते हैं?  क्या हमारी अर्थव्यवस्था बहुत बड़ी थी, जब हम ब्रिटिशों के साथ लड़ रहे थे! राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि हम सत्याग्रही हैं और भाजपा-आरएसएस वाले सत्ताग्रही हैं. कहा कि हम एक बार नहीं, हजार बार सवाल पूछेंगे, जब तक अडानी(गौतम) जी की सच्चाई सामने नहीं आयेगी तब तक सवाल पूछते रहेंगे.

15 दिन में सारा अहंकार गायब हो गया

इस क्रम में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, यात्रा शुरू होते ही घुटने का पुराना दर्द लौट आया. कंटेनर से उतर कर चलने पर 15 दिन में सारा अहंकार गायब हो गया. क्यों गायब हुआ, क्योंकि भारत माता ने संदेश दिया कि तुम अगर कन्याकुमारी से कश्मीर चलने निकले हो तो दिल से अहंकार मिटाओ. मुझे यह बात सुननी पड़ी मुझे शक्ति नहीं थी की ना सुनूं. मेरी आवाज चुप हो गयी. राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग देश की राजनीति देखकर समझ रहे हैं कि कुछ गलत हो रहा है, उन्हें एक मंच देना हमारा काम है. उनकी आवाज को बुलंद करना हमारा काम है. वे लोग जो यह नहीं समझ रहे हैं, उन्हें भी यह बताना और समझाना हमारा काम है. यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही