Search

 
 
 

राहुल गांधी ने कहा, हजारों बीघा जमीन छीनकर अडानी, अंबानी को दे दी गयी, हिमंता बिस्वा सरमा सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री

राहुल गांधी ने असम को फूलों का  गुलदस्ता करार देते हुए कहा कि यहां अलग-अलग धर्म, जाति और विचारधाराओं के लोग एकसाथ रहते हैं. कहा कि कांग्रेस की सोच है कि हिंदुस्तान की जनता के हाथ में असली ताकत हो. देश चलाने के लिए हर वर्ग को भागीदारी मिले. लेकिन भाजपा की विचारधारा है कि असम को दिल्ली से चलाया जाये.
 

 Guwahati : लोकसभा विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज असम के कार्बी आंगलोंग और जोरहाट में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा और हिमंता सरकार पर हल्ला बोला.

 

 

 

राहुल गांधी ने असम को फूलों का गुलदस्ता करार देते हुए कहा कि यहां अलग-अलग धर्म, जाति और विचारधाराओं के लोग एकसाथ रहते हैं. कहा कि कांग्रेस की सोच है कि हिंदुस्तान की जनता के हाथ में असली ताकत हो.देश चलाने के लिए हर वर्ग को भागीदारी मिले. लेकिन भाजपा की विचारधारा है कि असम को दिल्ली से चलाया जाये.  

 

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने अनुच्छेद 244ए इसलिए लागू किया था,  क्योंकि हमारा मानना है कि फैसले स्थानीय स्तर पर होने चाहिए. फैसले गुवाहाटी या दिल्ली से नहीं होने चाहिए, बल्कि यहीं आपके नेता और परिषदें निर्णय लें. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है.

 

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपकी(जनता) जमीन छीनकर अडानी, अंबानी और पतंजलि के अलावा कई कंपनियों को हजारों बीघा जमीन दे दी गयी. राहुल गांधी ने कहा कि असम शंकर देव जी, भूपेन हजारिका जी, ज्योति प्रसाद अग्रवाल जी तरुण गोगोई जी और जुबिन गर्ग जी जैसी हस्तियों की जमीन है. इन सभी के अंदर असम की आत्मा थी.  

 

इन सबने एक ही बात कही,  लोगों को जोड़ना है, नफरत को मिटाना है, मोहब्बत फैलानी है. असम में ये सोच बहुत गहरी है.  लोगों को जोड़ना और उनकी इज्जत करना असम की आत्मा में रचा-बसा है.  मगर आज असम के मुख्यमंत्री नफरत फैला रहे हैं और लोगों को डरा-धमका रहे हैं. हिमंता बिस्वा सरमा हिन्दुस्तान के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं .   

 

राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका के बीच हुई एक डील पर हस्ताक्षर किये. उसका असर हमारे किसानों पर होगा. राहुल गांधी के अनुसार, यह डील इसलिए हुई,  क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप नरेंद्र मोदी को नियंत्रित करते हैं.

 

उन्होंने कहा, आज अगर भारत रूस, ईरान या इराक जैसे देशों से तेल खरीदना चाहता है, तो उसे ट्रंप और अमेरिका से इजाजत लेनी पड़ती है. कहा कि हम बिना पूछे तेल  भी नहीं खरीद सकते.

 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही