Search

 
 
 

राहुल गांधी ने कहा, समुद्र में तीन भारतीय मारे गये,Compromised PM कुछ बोल नहीं रहे

ओमान के समुद्र में पिछले तीन दिन में तीन जहाज़ों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीयों की मौत पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है.  राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी को  Compromised PM करार दिया.
 

New Delhi  : ओमान के समुद्र में पिछले तीन दिन में तीन जहाज़ों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीयों की मौत पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है.  राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी को  Compromised PM करार दिया.  

 

राहुल गांधी ने लिखा कि अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में तीन भारतीय अमेरिकी हमले मे मारे गये, लेकिन पीएम के मुंह से एक शब्द तक नहीं निकला. राहुल ने कहा कि जब कोई विदेशी ताकत किसी भारतीय की हत्या करे, तो प्रधानमंत्री को बोलना पड़ता है,  लेकिन मजाल है जो ये एक शब्द बोल जायें.

 

राहुल ने लिखा कि अगले सप्ताह G7 में, हमारे नाविकों की हत्या के बस चंद दिनों बाद मोदी जी मुस्कुराएंगे, गले मिलेंगे और समझौते करेंगे. मगर उन तीन भारतीयों के लिए उनके पास एक शब्द भी नहीं होगा.  Compromised PM भारत माता के बेटों की रक्षा नहीं कर सकते, क्योंकि जिन्होंने उन बेटों की जान ली उन्हें नाराज़ करने की इनमें न हिम्मत है, न ताकत. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही