NewDelhi : राहुल गांधी द्वारा दिये गये बयान, सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है... मामले में अहम खबर सामने आ रही है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि राहुल गांधी की लीगल टीम 3 अप्रेल, सोमवार को सूरत के सेशन कोर्ट में गुहार लगायेगी. राहुल गांधी सोमवार दोपहर 12:30 बजे के करीब सूरत पहुंचेंगे और वहां से सीधे आठवा लाइंस स्थित सूरत जिला एवं सत्र न्यायालय कोर्ट पहुंचकर अर्जी दाखिल करेंगे. जान लें कि मोदी सरनेम वाले बयान से जुड़े मानहानि केस में सूरत के सीजेएम कोर्ट द्वारा 23 मार्च को राहुल गांधी को दोषी करार दिया था. ठीक दूसरे दिन 24 मार्च को राहुल की लोकसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गयी थी.
शाह ने बिहार हिंसा पर राज्यपाल से की बात, 10 पैरामिलिट्री कंपनियों को भेजा गया
से आयी बड़ी खबर, 66.9 करोड़ लोगों और कंपनियों का डेटा चोरी करने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
23 मार्च को कोर्ट ने राहुल की मौजूदगी में उन्हें दो साल जेल की सजा और 15 हजार जुर्माना लगाया था. हालांकि कुछ ही देर बाद कोर्ट ने राहुल को जमानत देते हुए सजा 30 दिन के लिए स्थगित कर दी थी. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-spoke-to-the-governor-on-bihar-violence-10-paramilitary-companies-were-sent/">अमितRahul Gandhi is likely to travel to Surat, Gujarat tomorrow as an appeal will be moved in the Sessions court there against his conviction and two-year- sentence in defamation case: Congress sources (file photo) pic.twitter.com/9g6sCWmDQy
">https://t.co/9g6sCWmDQy">pic.twitter.com/9g6sCWmDQy
— ANI (@ANI) April">https://twitter.com/ANI/status/1642393855319482369?ref_src=twsrc%5Etfw">April
2, 2023
शाह ने बिहार हिंसा पर राज्यपाल से की बात, 10 पैरामिलिट्री कंपनियों को भेजा गया
तो जेल जाने से सहानुभूति की लहर पैदा होगी
काग्रेंस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी की सजा के खिलाफ पार्टी भी दो हिस्सों में बंटी हुई थी. फैसले को चुनौती देने या जेल जाने के फैसले पर भी पार्टी नेतृत्व बंटा हुआ था. एक गुट की राय यह थी कि जेल जाने से सहानुभूति की लहर पैदा होगी. दूसरी यह थी कि चुनौती न देना गलती मान लेना समझा जा सकता है. जानकारी के अनुसार इस मामले में अंतिम फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा गया. सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी अपनी लीगल टीम से भी खफा बताये जाते हैं, जिसने चार साल से चल रहे इस केस की गंभीरता नहीं समझी. इसे भी पढ़ें : तेलंगाना">https://lagatar.in/big-news-from-telangana-police-arrested-accused-of-stealing-data-of-66-9-crore-people-and-companies/">तेलंगानासे आयी बड़ी खबर, 66.9 करोड़ लोगों और कंपनियों का डेटा चोरी करने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Leave a Comment