Search

राहुल गांधी ने अमेरिका में पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा-वो भगवान को भी समझा सकते, उनको लगता है, उन्हें सब पता है

LagatarDesk : कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं. सैन फ्रांसिस्को में उन्होंने आज बुधवार को भारतीयों से मुलाकात की. राहुल गांधी ने भारतीयों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को लगता है कि उन्हें सब कुछ पता है. वो भगवान को समझा सकते हैं कि ब्रह्मांड में क्या चल रहा है? वे वैज्ञानिक को विज्ञान और इतिहासकार को इतिहास के बारे में भी समझा सकते हैं. आगे कहा कि हमारे देश में कुछ समूह हैं, जिनको लगता है कि पीएम नरेंद्र मोदी को सब पता है. शायद भगवान से भी ज्यादा पता है. (पढ़ें, ED">https://lagatar.in/ed-recovered-60-lakh-cash-from-phed-contractor-ajay-jhas-house/">ED

ने PHED के ठेकेदार अजय झा के घर से 60 लाख नकद बरामद किये)

संस्थाओं और एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही बीजेपी

राहुल गांधी संबोधन में अपनी भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया. राहुल ने कहा कि कुछ महीने पहले हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा शुरू की थी. बीजेपी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की पूरी कोशिश की. उन्होंने पुलिस और एजेंसियों का इस्तेमाल किया. लेकिन वे अपनी हर कोशिश में असफल हुए. कहा कि भारत में राजनीति के जो सामान्य टूल थे (जैसे जनसभा, लोगों से बातचीत, रैली) वे अब काम नहीं कर रहे हैं. राजनीति के लिए जिन संसाधानों की जरूरत पड़ती है, उन्हें बीजेपी और आरएसएस नियंत्रित कर रहे हैं. देश में लोगों को डराया धमकाया जा रहा है. संस्थाओं और एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. भारत में अब राजनीति करना आसान नहीं रह गया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/advertisement-for-recruitment-of-1-70-lakh-teachers-in-bihar-application-from-june-15/">बिहार

में 1.70 लाख शिक्षक बहाली का निकला विज्ञापन, 15 जून से आवेदन

सांसदों और थिंक टैंक के साथ करेंगे बैठक

बता दें कि राहुल गांधी जब मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंचे तो उन्हें एयरपोर्ट से निकलने में काफी परेशानी हुई. जनरल पासपोर्ट होने की वजह से राहुल गांधी को सामान्य प्रक्रिया के तहत एयपोर्ट से बाहर निकलना पड़ा. ऐसे में उन्हें करीब डेढ़ घंटा लग गया. अपने सप्ताह भर के दौरे में राहुल गांधी सैन फ्रांसिस्को में प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ संवाद करेंगे. इसके बाद वह वाशिंगटन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और सांसदों और थिंक टैंक के साथ बैठक करेंगे. राहुल गांधी के अमेरिका के कई शहरों में कार्यक्रम हैं. वहीं चार जून को न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ उनकी यात्रा समाप्त होगी. इसे भी पढ़ें : 40">https://lagatar.in/recognition-of-40-medical-colleges-over-threat-to-150-colleges/">40

मेडिकल कॉलेजों की मान्यता खत्म, 150 कॉलेजों पर खतरा
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp