Search

 
 
 

राहुल गांधी ने पार्टी वर्करों से कहा, कांग्रेस के नेताओं को डराया-धमकाया नहीं जा सकता, अग्निपथ स्कीम वापस लेनी होगी

 
 NewDelhi : कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अग्निपथ स्कीम वापस लेनी होगी. साथ ही ED से पूछताछ को लेकर उन्होंने कहा, प्रवर्तन निदेशालय जैसी एजेंसियों का असर मुझ पर नहीं होता. मुझसे पूछताछ करने वाले अधिकारियों के समझ में भी यह बात आ चुकी है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को डराया धमकाया नहीं जा सकता है. बता दें कि राहुल गांधी आल इंडिया कांग्रेस कमिटी हेडक्वार्टर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इस क्रम में उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय से पूछताछ व केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम का जिक्र किया. इसे भी पढ़ें : एकनाथ">https://lagatar.in/in-maharashtra-eknath-shinde-and-40-mlas-revolt-politics-uddhav-thackeray-may-resign-as-cm/">एकनाथ

शिंदे और 40 विधायकों की बगावत से महाराष्ट्र की सियासत चरम पर, उद्धव ठाकरे दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा

वे देश की सेना को कमजोर कर रहे हैं  

राहुल गांधी ने कहा, वे देश की सेना को कमजोर कर रहे हैं और वे कहते हैं कि वे राष्ट्रवादी हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अग्निपथ स्कीम वापस लेनी होगी. भारत में युवा इस बात से अवगत हैं कि देश को मजबूत बनाने के लिए सच्ची देशभक्ति जरूरी है. हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि इस स्कीम को वापस लिया जाये. चीन की सेना हमारे हिंदुस्तान की धरती पर बैठी है. इसे भी पढ़ें :  अग्निपथ">https://lagatar.in/youth-rjds-march-to-raj-bhavan-in-protest-against-agneepath-scheme-state-president-said-central-government-is-playing-with-the-future-of-youth/">अग्निपथ

योजना के विरोध में युवा राजद का राजभवन मार्च, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ कर रही खिलवाड़

वन रैंक वन पेंशन की जगह नो रैंक नो पेंशन- राहुल

राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को याद दिलाया, मैंने कहा था कि किसान कानून वापस लिया जायेगा. अब कांग्रेस कह रही है कि प्रधानमंत्री मोदी को अग्निपथ स्कीम वापस लेनी होगी. राहुल ने भाजपा पर हल्ला साधते हुए कहा, BJP वन रैंक, वन पेंशन (one rank, one pension) की बातें करती हैं लेकिन अब नो रैंक नो पेंशन (no rank & no pension) है. कहा कि युवा कड़ी मेहनत करेंगे और वापस अपने घर चले जायेंगे. रिटायर होने के बाद उन्हें कोई रोजगार नहीं मिलेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही