Search

 
 
 

राहुल गांधी ने केरल में छात्रों से कहा, राजनीति एक अप्रिय काम है, सोच समझ कर आयें

इससे पहले राहुल गांधी महात्मा गांधी और समाज सुधारक श्री नारायण गुरु के बीच हुई ऐतिहासिक मुलाकात की शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शांमिल हुए.
 

Thiruvananthapuram : लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज शुक्रवार को छात्रों से कहा कि अगर वे राजनीति में आना चाहते हैं, तो यह एक अप्रिय काम है.

 

उन्होंने कहा कि अगर छात्र इसे गंभीरता से करना चाहते हैं और एक निश्चित वैल्यू सिस्टम आपके पास है तो यह(राजनीति) बहुत मुश्किल काम है.

 

राहुल ने सलाह दी कि अगर आप सही कारण से राजनीति कर रहे हैं, तो काफी कष्ट सहने, मार खाने और धक्के खाने के लिए तैयार रहें. लेकिन अगर आप गलत कारण से राजनीति कर रहे हैं, तो यह बहुत आसान है. सांसद राहुल गांधी आज केरल के इडुक्की में मारियन कॉलेज कुट्टिक्कानम के छात्रों से बात कर रहे थे.  

 

 

 

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे. जान लें कि राहुल गांधी इन दिनों केरल में हैं. वे  विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं के साथ संवाद कर रहे हैं.  

 

राहुल गांधी ने छात्रों के साथ एक खुशनुमा पल भी साझा किया,उन्होंने परिसर में प्राचीन मार्शल आर्ट कलरिपयट्टू में अपना हाथ आजमाया.  कलारी विश्व की सबसे प्राचीन मार्शल आर्ट में शामिल है.  

 

 

 

 

कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,इसमें गहन शारीरिक प्रशिक्षण, लचीलापन, हथियार चलाने का कौशल और आत्मरक्षा शामिल है.

 

इससे पहले राहुल गांधी महात्मा गांधी और समाज सुधारक श्री नारायण गुरु के बीच हुई ऐतिहासिक मुलाकात की शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.

 

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज हम राजनीति में, अंतरराष्ट्रीय संबंधों में देखते हैं कि हर कोई अंधकार की ओर भाग रहा है और ज्ञान से दूर जा रहा है.कहा कि दूसरे व्यक्ति को समझने का कोई प्रयास नहीं किया जाता, बस बम गिराकर उन्हें मार डाला जाता है.  


 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही