Search

 
 
 

राहुल गांधी सत्ता के लिए देश को अराजकता में झोंकना चाहते हैं : संदीप वर्मा

Ranchi News : भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस कभी चुनाव आयोग तो कभी मुख्य न्यायाधीश पर निशाना साधकर देश के लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास करती है. हद तो तब हो गई जब कांग्रेसी मुख्य न्यायाधीश से इस्तीफा मांगकर खुद उनकी नियुक्ति करने की बात करने लगे.
 
संदीप वर्मा (फाइल फोटो)

Ranchi News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सत्ता पाने की बेचैनी में कांग्रेस अराजकता का सहारा लेना चाहती है. वर्मा ने कहा कि कांग्रेस का लगातार संवैधानिक संस्थाओं का विरोध करना इसी मंशा की ओर इशारा करता है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

संवैधानिक संस्थाओं पर निशाना

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस कभी चुनाव आयोग तो कभी मुख्य न्यायाधीश पर निशाना साधकर देश के लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास करती है. हद तो तब हो गई जब कांग्रेसी मुख्य न्यायाधीश से इस्तीफा मांगकर खुद उनकी नियुक्ति करने की बात करने लगे.

 

राहुल ने नेहा बोरा को बनाया चेहरा

संदीप वर्मा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने मार्च में नेहा बोरा को चेहरा बनाकर अपना इरादा साफ कर दिया है. उन्होंने दावा किया कि नेहा देश में बांग्लादेश जैसे आंदोलन की बात करती हैं और विरोध का प्रतीक मानी जाने वाली टी-शर्ट पहनती हैं. वर्मा ने यह भी कहा कि 'खून वाले आंदोलन' की बात करने वाले प्रशांत भूषण के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी अपनी मंशा उजागर कर रहे हैं.

 

देश का विरोध न करें 

वर्मा ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक, केरल, हिमाचल प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में चुनाव आयोग का विरोध नहीं करती, जहां उसकी सरकार है. लेकिन, जहां हार जाती है, वहां संस्थाओं पर चोट करती है. उन्होंने कांग्रेस को याद दिलाया कि बिहार, यूपी, गुजरात और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में जनता उनके इसी आचरण के कारण उन्हें नकार चुकी है. राहुल गांधी भाजपा का विरोध करते-करते देश का विरोध न करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही