Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी 8 दिन रहेंगे झारखंड में, कोडरमा होकर आएंगे, सिमडेगा होते ओड़िशा निकलेंगे

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड में राहुल गांधी की न्याय यात्रा फरवरी माह में होगी. इसे लेकर शिड्यूल जारी कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी यात्रा कांग्रेस का गढ़ रहे इलाकों से गुजरेगी. यात्रा कोडरमा होते हुए झारखंड में प्रवेश करेगी. वहीं आठ दिनों तक राहुल गांधी झारखंड में रुकेंगे. सिमडेगा होते हुए उनकी यात्रा ओड़िशा निकल जाएगी. जानकारी के अनुसार, राहुल की यात्रा कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा होते हुए ओड़िशा निकल जाएगी. इसे पढ़ें- झारखंडः">https://lagatar.in/rahul-gandhis-nayay-yatra-in-jharhand-at-february/">झारखंडः

फरवरी में होगी राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा, 13 जिलों से गुजरेगी

यात्रा को लेकर कांग्रेसी उत्साहित, बड़े नेता अपने जिलों से यात्रा निकलवाने पर दे रहे जोर

कांग्रेस के कई कद्दावर नेता यात्रा को अपने जिले में ले जाने की मुहिम में लगे हुए हैं. कई नेता चाहते हैं कि वे अपने जिले में राहुल की यात्रा गुजरे इसके लिए जोड़-तोड़ में लगे हैं. बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा पर निकलेंगे. यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी. इस दौरान यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी. इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने बुधवार को पार्टी हेडक्वार्टर में मीडिया को बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा करेगी. यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी. बता दें कि दिल्ली में हुई बैठक में झारखंड से आलमगीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर प्रदेश प्रभारी मीर अहमद इस बैठक में पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें- कैंप">https://lagatar.in/ed-will-issue-summons-to-sahebganj-dc-in-case-recovery-cartridges-and-rs-8-lakh-from-camp-office/">कैंप

कार्यालय से कारतूस व 8 लाख बरामदगी में ईडी जारी करेगी साहेबगंज डीसी को समन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही