Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी का हल्ला बोल, कहा, काले कानून की तरह माफीवीर बनकर पीएम मोदी को वापस लेना पड़ेगी अग्निपथ योजना

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : काले कृषि कानून की तरह माफीवीर बनकर पीएम मोदी को अग्निपथ योजना वापस लेना पड़ेगी. राहुल गांधी ने यह कहते हुए पीएम मोदी पर हल्ला बोला है. कें बता दें कि केंद्र सरकार की सैन्य भर्ती योजना अग्निपथ का विरोध आज चौथे दिन भी जारी है. बिहार सहित देश के कई राज्यों में इस योजना के खिलाफ छात्रों के अलावा राजनीतिक दल सड़कों पर हैं. इस क्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लेते हुए करारा हमला बोला है. शनिवार को जहां एक तरफ इस योजना के विरोध में बिहार बंद है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी पर सीधा निशाना साधा है. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-fire-reached-gujarat-thousands-of-students-took-to-the-streets-of-jamnagar-the-area-turned-into-a-police-camp/">अग्निपथ

की आग गुजरात पहुंची, हजारों स्टूडेंट्स जामनगर की सड़कों पर उतरे, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, माफीवीर बनकर वापस लेना होगी योजना

राहुल गांधी ने ट्वीट किया. 8 सालों से लगातार भाजपा सरकार ने जय जवान, जय किसान के मूल्यों का अपमान किया है. मैंने पहले भी कहा था कि प्रधानमंत्री जी को काले कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे. ठीक उसी तरह उन्हें माफ़ीवीर बनकर देश के युवाओं की बात माननी पड़ेगी और अग्निपथ` को वापस लेना ही पड़ेगा. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-youth-blew-bus-trucks-in-jehanabad-internet-shutdown-in-15-districts-oppositions-bihar-bandh/">अग्निपथ

योजना : युवाओं ने जहानाबाद में बस-ट्रक फूंके, 15 जिलों में इंटरनेट बंद, विपक्ष का बिहार बंद

मित्रों की आवाज के सिवा पीएम मोदी को कुछ सुनाई नहीं देता

बता दें कि यह लगातार दूसरा दिन है जब अग्निपथ योजना को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला. इससे पहले 17 जून को राहुल गांधी ने ट्वीट किया था, अग्निपथ - नौजवानों ने नकारा, कृषि कानून - किसानों ने नकारा, नोटबंदी - अर्थशास्त्रियों ने नकारा, GST - व्यापारियों ने नकारा. देश की जनता क्या चाहती है, ये बात प्रधानमंत्री नहीं समझते क्यूंकि उन्हें अपने मित्रों की आवाज के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही