Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन सोमवार को, श्रीनगर में जनसभा, 21 दलों को आमंत्रण, TMC, SP,TDP रहेंगे दूर

Jammu/Kashmir :  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन समारोह सोमवार, 30 जनवरी को कश्मीर में होगा. सूत्रों के अनुसार समान विचारधारा वाले 12 विपक्षी दल भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे. खबरों के अनुसार समारोह में शामिल होने के लिए 21 राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन कुछ दल सुरक्षा कारणों से इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं. समारोह में शामिल नहीं होने वाले दलों में तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और टीडीपी आदि दल शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-hindu-organizations-take-out-jan-aakrosh-morcha-demand-for-implementation-of-love-jihad-anti-conversion-law/">मुंबई

: हिंदू संगठनों ने जन आक्रोश मोर्चा निकाला, लव जिहाद, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने की मांग

समारोह में शामिल होने वाले दल

एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके), शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), नीतीश कुमार का जनता दल (यूनाइटेड), उद्धव ठाकरे की शिवसेना, सीपीआई (एम), सीपीआई, विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके), केरल कांग्रेस, फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस, महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और शिबू सोरेन का झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) श्रीनगर में आयोजित समारोह में भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें :  सेंसेक्स">https://lagatar.in/the-market-cap-of-seven-of-the-top-10-sensex-companies-decreased-reliance-was-the-biggest-loser/">सेंसेक्स

की टॉप 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप घटा, रिलायंस सबसे अधिक घाटे में रही
राहुल गांधी ने  आज श्रीनगर में लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर पर कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया.  आमतौर पर ऐसी सुरक्षा व्यवस्था प्रधानमंत्री के दौरों के दौरान देखने को मिलती है. तिरंगा फहराने के लिए घंटाघर की ओर रवाना होने से पहले राहुल ने सोनावर में यात्रा से 30 मिनट का विश्राम लिया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के मौलाना आजाद रोड स्थित मुख्यालय पहुंचे.

ध्वजारोहण कार्यक्रम सोमवार के लिए प्रस्तावित था, लेकिन...

लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान राहुल की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तथा पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के नेता भी वहां मौजूद थे. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम सोमवार के लिए प्रस्तावित था, लेकिन इसे एक दिन पहले करना पड़ा. उन्होंने लिखा, राहुल गां‍धी को 30 जनवरी को पीसीसी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराना था, क्योंकि उन्हें कहीं और ऐसा करने की अनुमति नहीं दी गयी थी.

  खड़गे ने सुरक्षा को लेकर  शाह को पत्र लिखा  

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को राहुल गांधी की 27 जनवरी की सुरक्षा चूक की घटना के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था. खड़गे ने जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के लिए पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की थी. मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने पत्र में कहा कि हम अगले दो दिनों में भारत जोड़ो यात्रा में भारी भीड़ की उम्मीद कर रहे हैं. श्रीनगर में 30 जनवरी को विशाल जनसभा होगी.

राजनीतिक दलों के नेता समापन समारोह में भाग लेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार 30 जनवरी को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सहित अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक दलों के नेता समापन समारोह में भाग ले रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा, कि यदि आप(अमित शाह) व्यक्तिगत रूप से इस मामले में हस्तक्षेप कर सकते हैं और संबंधित अधिकारियों को श्रीनगर में 30 जनवरी को यात्रा की समाप्ति और समारोह तक पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने की सलाह दे सकते हैं, तो मैं आपका आभारी रहूंगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही