Search

 
 
 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रस्थान किया

 
Jammu/Kashmir : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर से रविवार सुबह फिर से शुरू हुई. जम्मू में शनिवार को हुए दो विस्फोटों के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पदयात्रा शुरू हुई. यात्रा एक दिन के विश्राम के बाद जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हीरानगर से सुबह सात बजे के आसपास शुरू हुई.   इसे भी पढ़ें : कुश्ती">https://lagatar.in/wrestling-federations-annual-general-meeting-to-be-held-in-ayodhya-canceled-today/">कुश्ती

संघ की आज अयोध्या में होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग रद्द

सुरक्षाबलों ने पूरे राजमार्ग को सील कर दिया

खबरों के अनुसार पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने पूरे राजमार्ग को सील कर दिया है. राहुल ने कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष विकार रसूल वानी, कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला और तिरंगा थामे सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ सुबह लगभग आठ बजे लोंदी जांच चौकी पार की. उसके बाद सांबा जिले के तपयाल-गगवाल में प्रवेश किया. सड़क के दोनों ओर खड़े उत्साही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया. आज लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद भारत यात्री चक नानक में रात्रि विश्राम करेंगे. इसे भी पढ़ें :सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-22-jan-including-many-news-and-videos/">सुबह

की न्यूज डायरी।।22 JAN।।अल्बर्ट एक्का के नाम होगा अंडमान का द्वीप।।झारखंड में भी जाति जनगणना की मांग।।रेलवे को रॉयल्टी भुगतान का नोटिस।।पंचायत सचिव का मेरिट लिस्ट जारी।।WFI के असिस्टेंट सेक्रेटरी सस्पेंड।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

सोमवार सुबह यात्रा सांबा के विजयपुर से जम्मू की तरफ बढ़ेगी

सोमवार सुबह वे सांबा के विजयपुर से जम्मू की तरफ बढ़ेंगे. अधिकारियों ने कहा कि राहुल की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं. पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) व अन्य सुरक्षा एजेंसियां शांतिपूर्ण मार्च सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रख रहे हैं. जम्मू शहर के बाहरी इलाके नरवाल में शनिवार को हुए दो विस्फोटों के मद्देनजर पूरे केंद्र-शासित प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. इन विस्फोटों में नौ लोग घायल हो गये थे.

विस्फोट करने के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया गया

पुलिस को संदेह है कि नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक दुकान में खड़ी एसयूवी और पास के कबाड़खाने में मौजूद वाहन में विस्फोट करने के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया गया था. विस्फोट ऐसे समय हुए हैं, जब जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. याद करें कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर 2022 को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को पंजाब से जम्मू-कश्मीर में दाखिल हुई थी. पदयात्रा 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में समाप्त होगी. जब राहुल गांधी वहां स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहरायेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही