Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी के केस में रांची MP-MLA कोर्ट में अब 17 अगस्त को होगी सुनवाई

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची सिविल कोर्ट स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका किस्कू की अदालत में शनिवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मोदी सरनेम केस से जुड़े मामले में सुनवाई हुई. जिसके बाद अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तिथि निर्धारित की है. गौरतलब है कि 16 जून को इस मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने राहुल गांधी को सशरीर उपस्थिति होने का निर्देश दिया था. इस आदेश को राहुल गांधी ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसपर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने 16 अगस्त तक राहुल गांधी के खिलाफ किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है. हाई कोर्ट के इस आदेश की जानकारी राहुल गांधी के अधिवक्ता ने MP-MLA कोर्ट को दे दी है. इसे भी पढ़ें : निलंबित">https://lagatar.in/ed-court-refuses-to-grant-anticipatory-bail-to-suspended-chief-engineer-virendra-rams-wife-and-father/">निलंबित

चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की पत्नी और पिता को अग्रिम बेल देने से ED कोर्ट का इनकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही