Search

 
 
 

राहुल गांधी की टिप्पणी से सिख समाज की भावनाएं आहत, भाजपा नेता ने माफी की मांग की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर की गई टिप्पणी पर सिख समाज में नाराजगी देखी जा रही है. इसे लेकर सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है.
 

Hazaribagh : कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर की गई टिप्पणी पर सिख समाज में नाराजगी देखी जा रही है. इसे लेकर सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है.

 

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के हजारीबाग जिला प्रभारी अश्मित सिंह सेठी ने कहा कि सिख कौम ने हमेशा देश के लिए अग्रणी भूमिका निभाई है. चाहे देश की रक्षा में सेना का योगदान हो, अर्थव्यवस्था को मजबूती देना हो या सामाजिक सेवा—हर क्षेत्र में सिख समाज का योगदान अतुलनीय रहा है.

 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उसी परिवार से आते हैं, जिनके पूर्वज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के संदर्भ में दिया गया बयान आज भी सिख समाज की स्मृति में है. ऐसे में इस तरह की टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील है.

 

अश्मित सिंह सेठी ने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वे केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं समस्त सिख संगत से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई, तो देशभर के सिख दिल्ली कूच करेंगे और राहुल गांधी के आवास का घेराव किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही