Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केरल में किसान सम्मेलन, राहुल ने कहा, मोदी के हाथों किसानों की बलि नहीं चढ़ने देंगे

Kannur  : राहुल गांधी ने आज गुरुवार को केरल के पेरावूर (कन्नूर जिला) में आयोजित कांग्रेस के किसान सम्मेलन में पीएम मोदी पर हल्ला बोला.कहा कि भारतीय किसानों की बलि दी जा रही है, ताकि प्रधानमंत्री अपनी और भाजपा की आर्थिक नींव की रक्षा कर सकें.

 

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत के किसानों की बलि भारत के प्रधानमंत्री के हाथों नहीं चढ़ने देगी. इस क्रम में उन्होंने कहा कि हम  केरल के किसानों के लिए अपना घोषणापत्र बनाने की प्रक्रिया में हैं. इसके लिए राहुल गांधी ने किसानों से सुझाव मांगे.  


राहुल गांधी ने कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि केरल की ताकत उसके किसानों और मजदूरों में निहित है. सरकार को एक सेवा प्रदाता के रूप में किसानों तक पहुंचना चाहिए, न कि उनके समस्याएं लेकर आने का इंतजार करना चाहिए.  


राहुल गांधी ने अडानी ग्रुप का जिक्र करते हुए कहा कि यह कोई सामान्य कंपनी नहीं है. कहा कि यह भाजपा और नरेंद्र मोदी की वित्तीय रीढ़ है. उन्होंने कहा,  अमेरिका में अडानी समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.नरेंद्र मोदी के सामने खतरा बहुत स्पष्ट है.   

 
 इस क्रम में राहुल गांधी ने संसद सत्र का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि  भारतीय इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति के अभिभाषण में मुझे विपक्ष के नेता के रूप में बोलने की अनुमति नहीं दी गयी.


राहुल गांधी के अनुसार उन्हें इसलिए रोका जा रहा था क्योंकि वे जानते थे कि  मैं  दो मुद्दे उठाने जा रहा हूं.  राहुल ने अप्रकाशित 3.5 मिलियन एप्सटीन फाइल्स और अमेरिका में अडानी पर दर्ज मुकदमे का जिक्र किया 


राहुल गांधी ने US ट्रेड टील को लेकर आरोप लगाया कि  पीएम मोदी ने अमेरिका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं, जो देश की नींव, हमारे किसानों पर हमला करता है, फिर भी मीडिया चुप है. कहा कि भारतीय किसान कम मशीनीकरण वाली छोटी जोतों पर काम करते हैं,


जबकि अमेरिकी किसान बड़े पैमाने पर, अत्यधिक मशीनीकृत खेतों का संचालन करते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि  अमेरिकी किसानों को भारतीय कृषि बाज़ार में आने देने की अनुमति देने से  भारतीय किसान बर्बाद हो जायेंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही