Search

 
 
 

राहुल बोले, मोदी राज में पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ी, गब्बर सिंह टैक्स की लूट व बेरोजगारी की सुनामी आ गयी

 
NewDelhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज शनिवार को महंगाई और बेरोजगारी को लेकर फिर एक बार केंद्र की मोदी सरकार पर हल्ला बोला. इस क्रम में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के राज में पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ने के साथ ही गब्बर सिंह टैक्स की लूट एवं बेरोजगारी की सुनामी आ गयी है. इसे भी पढ़ें : लीना">https://lagatar.in/leena-manimekalai-tweeted-again-my-kali-is-queer-she-destroy-hindutva-people-said-there-is-a-limit-to-shamelessness/">लीना

मणिमेकलाई ने फिर किया ट्वीट, मेरी काली Queer हैं, हिंदुत्व को नष्ट करती हैं, लोगों ने कहा, बेशर्मी की भी हद होती है….

आपकी बनाई इन बाधाओं ने दम निकाल दिया है, अब रुक जाओ

राहुल ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने कहा-133 करोड़ भारतीय हर बाधा से कह रहे हैं, दम है तो हमें रोको. भाजपा राज में एलपीजी सिलिंडर की कीमतें 157 प्रतिशत बढ़ीं, रिकॉर्ड-तोड़ महंगा पेट्रोल,गब्बर सिंह टैक्स की लूट और बेरोजगारी की सुनामी आयी. लिखा कि असल में जनता प्रधानमंत्री से कह रही है-आपकी बनाई इन बाधाओं ने दम निकाल दिया है, अब रुक जाओ. बता दें कि वह अक्सर बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  पीएम">https://lagatar.in/spg-team-reached-deoghar-for-pm-modis-arrival-will-handle-security-arrangements/">पीएम

मोदी के आगमन को लेकर SPG की टीम पहुंची देवघर, संभालेगी सुरक्षा व्यवस्था

गब्बर सिंह टैक्स एक दर्दनाक याद दिलाता है

कांग्रेस नेता ने इससे पहले सोमवार को ट्वीट किया था. स्वास्थ्य बीमा पर GST 18 फीसदी, अस्पताल के कमरे पर जीएसटी 5 फीसदी, हीरों पर जीएसटी 1.5 फीसदी. गब्बर सिंह टैक्स एक दर्दनाक याद दिलाता है कि पीएम किसकी परवाह करते हैं. यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा हो. इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था,घटती आमदनी और रोजगार, ऊपर से महंगाई का बढ़ रहा प्रहार. प्रधानमंत्री जी का गब्बर सिंह टैक्स अब गृहस्थी सर्वनाश टैक्स का विकराल रूप ले चुका है.
 [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही