Search

 
 
 

गुमला में शिवालया कंपनी के सड़क निर्माण स्थल पर फायरिंग, राहुल सिंह गिरोह ने ली जिम्मेदारी

Gumla News : जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर दो युवक निर्माण स्थल पर पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद राहुल सिंह गिरोह ने इसकी जिम्मेदारी ली है.
 
सिंबोलिक फोटो

Gumla News : गुमला थाना क्षेत्र के खटवा नदी के पास सड़क निर्माण करा रही शिवालया कंपनी के साइट पर शनिवार शाम करीब 7:30 बजे गोलीबारी की घटना हुई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर दो युवक निर्माण स्थल पर पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद राहुल सिंह गिरोह ने इसकी जिम्मेदारी ली है.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. पुलिस गोलीबारी के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही