NewDelhi : राहुल गांधी ने आज फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हल्ला बोला. कहा कि हिंदुस्तान पहले एक देश था अब बांट दिया गया है. हिंदुस्तान को बांटकर सबको लड़ाया जा रहा है. आपको मेरी बात 2 या 3 साल बाद समझ आयेगी. साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूक्रेन-रूस युद्ध का जिक्र कर केंद्र की मोदी सरकार को चेताया. राहुल के अनुसार चीन रूस जैसी हरकत (अरुणाचल में) कर सकता है. बता दें कि दिल्ली में वह शरद यादव से मिलने पहुंचे थे. यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने यह बात कही. इसे भी पढ़ें : केरल">https://lagatar.in/kerala-congress-leader-kv-thomass-rebellious-attitude-sonia-madam-do-whatever-you-want-will-go-to-cpims-program/">केरल
: कांग्रेस नेता केवी थॉमस के बागी तेवर, सोनिया मैडम को जो करना है कर लें ! CPIM के प्रोग्राम में जाऊंगा…
सुले के साथ वायरल वीडियो पर शशि थरूर का ट्रोलर्स को शायराना जवाब, तू कौन है… तेरा नाम है क्या…सीता भी यहां बदनाम हुई
पहुंच कर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, भाजपा ने युद्ध छेड़ दिया है, हम तैयार हैं…
: कांग्रेस नेता केवी थॉमस के बागी तेवर, सोनिया मैडम को जो करना है कर लें ! CPIM के प्रोग्राम में जाऊंगा…
चीन देश के पावर ग्रिड को हैक करने की कोशिश कर रहा है
सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि चीन देश के पावर ग्रिड को हैक करने की कोशिश कर रहा है. पिछले चार माह में ही चीन ने 3 बार ऐसी कोशिश की लेकिन वह अपने इरादे में कामयाब नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि चीन के मुद्दे पर विपक्ष संसद में डिबेट चाह रहा था लेकिन यह नहीं हो रहा. रूस कहता है कि हम डोनबास और लुगांस्क रीजन को यूक्रेन नहीं मानते हैं. उस आधार पर रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया. इसे भी पढ़ें : सुप्रिया">https://lagatar.in/shashi-tharoor-gave-a-sarcastic-reply-to-the-trollers-on-the-viral-video-with-supriya-sule-who-are-you-your-name-is-what/">सुप्रियासुले के साथ वायरल वीडियो पर शशि थरूर का ट्रोलर्स को शायराना जवाब, तू कौन है… तेरा नाम है क्या…सीता भी यहां बदनाम हुई
यही प्रिंसिपल चीन हिंदुस्तान पर अप्लाई कर रहा है
उन्होंने कहा कि आक्रमण का लक्ष्य NATO, यूक्रेन और अमेरिका के एलांयस को तोड़ना है. कांग्रेस सांसद ने कहा कि यही प्रिंसिपल चीन हिंदुस्तान पर अप्लाई कर रहा है. जैसे रूस ने कहा है कि डोनबास और लुगांस्क यूक्रेन का नहीं है, वैसे ही चीन कह रहा है कि लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश आपका नहीं है और उन्होंने अपनी सेना लगा रखी है. राहुल ने कहा कि सरकार इसे नजरअंदाज कर रही हैराहुल गांधी ने महंगाई को लेकर सरकार पर हमला बोला
राहुल गांधी ने शरद यादव से मुलाकात करने के बाद महंगाई को लेकर सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं कि महंगाई समाज की कंडीशन से अलग होती है. जिस देश में शांति-सौहार्द्र नहीं होता है, उस देश में महंगाई बढ़ेगी, उस देश में नफरत बढ़ेगी. इकॉनमी नहीं चल सकती है और न ही रोजगार मिल सकता है. अगर देश को मजबूत बनाना है तो सबसे बड़ी चीज शांति और सामाजिक सौहार्द्र है. भाजपा के लोग सोचते हैं कि नफरत फैलाकर, लोगों को डराकर, लोगों को मारकर इंडिया की इकॉनमी को मजबूत किया जा सकता है, गलतफहमी में हैं. इसे भी पढ़ें : मुंबई">https://lagatar.in/after-reaching-mumbai-shiv-sena-mp-sanjay-raut-said-bjp-has-waged-a-war-we-are-ready/">मुंबईपहुंच कर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, भाजपा ने युद्ध छेड़ दिया है, हम तैयार हैं…
Leave a Comment