Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस महाधिवेशन में आज राहुल बोलेंगे, हाथ से हाथ जोड़ो जनसभा होगी

 Raipur : कांग्रेस के तीन दिवसीय महाधिवेशन के आखिरी दिन आज रविवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का संबोधन होगा तथा कृषि, सामाजिक न्याय और युवा मामले संबंधी प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा. पार्टी के इस महाधिवेशन का समापन रायपुर में एक जनसभा के साथ होगा जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : मनीष">https://lagatar.in/manish-sisodia-will-appear-before-cbi-today-at-11-am-will-be-questioned-in-delhi-liquor-scam-case/">मनीष

सिसोदिया आज 11 बजे CBI के सामने होंगे पेश, दिल्ली शराब घोटाला मामले में होगी पूछताछ

तीन प्रस्ताव चर्चा के बाद पारित किये जायेंगे

इस जनसभा को हाथ से हाथ जोड़ो जनसभा नाम दिया गया है. महाधिवेशन के अखिरी दिन सुबह के सत्र में राहुल गांधी का संबोधन होगा और फिर कृषि, सामाजिक न्याय और युवा मामले संबंधी तीन प्रस्तावों को चर्चा के बाद पारित किया जाएगा. इसके बाद खड़गे का धन्यवाद भाषण होगा. कांग्रेस के इस 85वें अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को राजनीति, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामले पर तीन प्रस्ताव पारित किये गये थे. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-26-feb-including-many-news-and-videos/">सुबह

की न्यूज डायरी।।26 FEB।।विधायक प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या।।पारा मेडिकल कर्मी की हड़ताल खत्म।।शुभम संदेश इम्पैक्ट:दीपक प्रकाश ने लिखा पत्र।।रामगढ़:प्रचार खत्म,27 को वोटिंग।।नीतीश के लिए दरवाजे बंद:अमित शाह।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

तीसरे मोर्चे की कवायद से भाजपा को ही फायदा 

इसके साथ ही खड़गे और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबोधन हुआ था. पार्टी ने शनिवार को विपक्षी दलों को संदेश देने का प्रयास करते हुए कहा था कि वह सक्षम नेतृत्व प्रदान करने का दमखम रखती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को मात देने के लिए धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए त्याग करने को भी तैयार है. साथ ही, कांग्रेस ने दो टूक कहा था कि तीसरे मोर्चे की कवायद से भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को ही फायदा होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही