Search

 
 
 

लोहरदगा जेल में छापेमारी, मिले कई आपत्तिजनक सामान

 
Lohardaga : लोहरदगा मंडल कारा में शुक्रवार देर रात छापेमारी की गयी. जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान जेल के हर वार्ड की तलाशी ली गयी. जहां से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये.  हालांकि पुलिस प्रशासन ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है. 100 की संख्या में पुलिस के जवानों ने जेल में लगभग तीन घंटे तक छापेमारी की. (पढ़ें, मदुरै">https://lagatar.in/major-train-accident-in-madurai-8-passengers-killed-20-injured-due-to-fire-in-standing-coach/">मदुरै

में बड़ा हादसा, ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से 8 यात्रियों की मौत, 20 झुलसे)

राज्य स्तर से छापेमारी को लेकर मिला था निर्देश 

बता दें कि छापेमारी को लेकर राज्य स्तर से निर्देश मिला था. जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद, सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव, किस्को थाना प्रभारी पॉलीकार्प टोप्पो, भंडारा थाना प्रभारी गौतम कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी पवन कुमार, सनी दास, पूजा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने जेल पहुंचकर छापेमारी की. इस दौरान महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, शौचालय, कारा परिसर की जांच की गयी. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-body-of-a-person-found-on-the-side-of-railway-line-police-engaged-in-identification/">कोडरमा

: रेलवे लाइन के किनारे व्यक्ति का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही