Bokaro News: सीबीआई ने साउथ इस्टर्न रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता को गिरफ्तार किया है. वह रेलवे के एक कर्मचारी से मेडिकल छुट्टी स्वीकृत करने के लिए 10 हजार रुपये घूस ले रहा था.
सीबीआई को रेलवे के कर्मचारी ने यह शिकायत की थी कि साउथ इस्टर्न रेलवे में बोकारो जिला के भोजुडीह में पदस्थापित चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर, मेडिकल छुट्टी स्वीकृत करने के लिए 25 हजार रुपये घूस मांग रहा है. सीबीआई ने जांच के दौरान शिकायत को सही पाया.
इसे भी पढ़ें -
बातचीत के दौरान वह पहले 10 हजार रुपये लेकर छुट्टी स्वीकृत करने के लिए तैयार हो गया. बाकी पैसा बाद में लेने पर राजी हो गया. इसके बाद सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से आज चंद्रशेखर गुप्ता को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उसके घर और कार्यालय की तलाशी ली.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

