Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में नक्सली और उग्रवादी संगठनों के निशाने पर हैं रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड में इन दिनों नक्सली और उग्रवादी संगठनों के निशाने पर रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट है. नक्सली और उग्रवादी संगठनों की ओर से लेवी वसूली के लिए रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला किया जा रहा है. संगठन आए दिन गोलीबारी और वाहनों में आगजनी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. हाल के कुछ महीने के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में इस तरह के कई वारदात सामने आ चुके हैं. जहां लेवी वसूली के लिए नक्सली संगठनों की ओर से हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/every-month-21-unidentified-bodies-are-being-recovered-in-jharkhand/">झारखंड

में हर माह 21 अज्ञात शव हो रहे बरामद, 1039 की अबतक नहीं हो पायी पहचान

मैक्लुस्कीगंज में केइसी कंपनी की रेलवे साइट पर नक्सलियों ने वाहनों में की आगजनी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/burn-car.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मैक्लुस्कीगंज में केइसी कंपनी की रेलवे साइट नक्सलियों ने एक पोकलेन, एक हाइवा, डीजी सेट मशीन सहित एक कार में आग लगा दी. घटना 25 सितंबर शाम सात बजे की है. 25 से 30 की संख्या में नक्सली हथियार लेकर पहुंचे थे. रेलवे की थर्ड लाइन का निर्माण करने वाली आरवीएनएल का साइट पर खड़ी पोकलेन, हाइवा और कार को आग के हवाले कर दिया.

सिमडेगा में उग्रवादियों ने पानी टैंकर व जेसीबी में लगायी आग

सिमडेगा में पीएलएफआई उग्रवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया था. जलडेगा थाना क्षेत्र के ओड़गा रेलवे स्टेशन के पास निर्माण कार्य में लगे जेसीबी और दूसरी मशीनों में उग्रवादियों ने आग लग दी थी. उग्रवादी अपने साथ पानी की बोतल में पेट्रोल भरकर लाए थे. जिसे मशीन पर छिड़कर उग्रवादियों ने आग लगायी. काफी देर तक वह आराम से इस इलाके में घूमकर घटना को अंजाम देते रहे. घटना 18 जनवरी की देर रात की है. जिसमें दस से ज्यादा की संख्या में नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

थर्ड रेल लाइन निर्माण में लगी कंपनी की साइट पर जेपीसी उग्रवादियों का उत्पात

लातेहार जिला के चंदवा में थर्ड रेल लाइन निर्माण में लगी कंपनी की साइट पर जेपीसी उग्रवादियों ने उत्पात मचाया था. घटना 15 जनवरी की देर रात चंदवा थाना क्षेत्र के केंदुवा में हुई थी. जहां थर्ड लाइन निर्माण कार्य में लगी कंपनी की साइट पर उग्रवादी संगठन ने उत्पात मचाया. हथियार बंद उग्रवादियों ने लगभग डेढ़ दर्जन कर्मियों को आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा और कुछ कर्मियों के साथ मारपीट भी की. मारपीट में चार कर्मी घायल हो गए. वहीं उग्रवादियों द्वारा साइट पर खड़ी कैंपर वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया.

रेल लाइन विस्तारीकरण कर रही जेबीजी की साइट पर हमला

लातेहार जिला के चंदवा के माल्हन में रेल लाइन विस्तारीकरण का काम कर रही जेबीजी कंपनी की साइट पर नक्सलियों ने 22 अक्टूबर 2022 की दोपहर में अंधाधुंध फायरिंग की थी. इस घटना में कंपनी के एक इंजीनियर और दो मजदूर घायल हो गए थे. हमले में घायल इंजीनियर शिवकुमार यादव के पेट में तीन गोली लगी थी. जबकि दो मजदूरों विकास यादव और बिरेशर यादव को पैर में गोली लगी थी. शिवकुमार औरंगाबाद, जबकि दोनों मजदूर बालूमाथ के थे. इस घटना को माओवादी कमांडर रविंद्र गंझू कर दस्ते ने अंजाम दिया था.

रेल पटरी निर्माण का काम कर रही कंपनी के दर्जनभर वाहनों में आगजनी

लातेहार में रेल पटरी निर्माण का काम कर रही कंपनी साइट पर 22 नवंबर 2022 को माओवादियों ने हमला कर दिया था. निर्माण कार्य में लगी दो बड़ी-बड़ी मशीनों में आग लगा दी और दर्जनभर गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था. माओवादियों के इस हमले में लगभग 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ था. इसे भी पढ़ें -15">https://lagatar.in/rain-in-15-states-even-today-bay-of-bengal-will-become-low-pressure-no-possibility-of-cyclone/">15

राज्यों में आज भी बारिश…बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर, साइक्लोन की आशंका नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही