Dhanbad News : दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रॉलिंग ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. इसके तहत गाड़ी संख्या 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा.
इसे भी पढ़ें
रेलवे के अनुसार, 8, 11 व 13 सितंबर को चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू का समापन व प्रारंभ महुदा स्टेशन से किया जाएगा. यानी इन तिथियों पर ट्रेन का परिचालन गोमो स्टेशन तक नहीं होगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन से संबंधित अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

