Search

 
 
 

Railway News : डिम्पी गर्ग बने पूर्व-मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक

Dhanbad News : पूर्व-मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग बनाए गए हैं. वे भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा के 1990 बैच के अधिकारी हैं.
 
डिम्पी गर्ग.

Dhanbad News : पूर्व-मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग बनाए गए हैं. उन्होंने मंगलवार को अपना पदभार संभाल लिया. इससे पूर्व वे उत्तर रेलवे, नई दिल्ली में प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता के पद पर कार्यरत थे.

इसे भी पढ़ें

 

डिम्पी गर्ग भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा के 1990 बैच के अधिकारी हैं. वे स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिसशिप (एससीआरए) के माध्यम से भारतीय रेल सेवा में आए. वह अपने बैच के टॉपर व गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. रेलवे में 32 वर्षों से अधिक की सेवा के दौरान गर्ग ने बुनियादी ढांचे के विकास, रोलिंग स्टॉक, परिचालन, सेफ्टी, प्लानिंग व नीति निर्माण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य किया है. उन्होंने रेलवे में अपनी सेवा की शुरुआत पश्चिम रेलवे के आबू रोड में एएमई/डीजल के रूप में शुरू की. इसके बाद उत्तर रेलवे और रेलवे बोर्ड में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही