Search

 
 
 

Railway News : श्रावणी मेला को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, साउथ बिहार एक्सप्रेस का महादेवसाल में ठहराव

श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (नंबर 13287/13288) का चक्रधरपुर मंडल के महादेवसाल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव होगा.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (नंबर 13287/13288) का चक्रधरपुर मंडल के महादेवसाल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव होगा. यह व्यवस्था 30 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रभावी रहेगी.

 


रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस महादेवसाल स्टेशन पर शाम 4:17 बजे पहुंचेगी और 4:19 बजे आगे के लिए रवाना होगी. वहीं, गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस सुबह 9:47 बजे महादेवसाल स्टेशन पहुंचेगी और 9:49 बजे प्रस्थान करेगी.


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, श्रावणी मेला के दौरान बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस क्षेत्र से होकर यात्रा करते हैं. ऐसे में महादेवसाल स्टेशन पर दो मिनट का यह अस्थायी ठहराव यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और उनकी यात्रा को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से दिया गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही