Ranchi/Dhanbad News : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रांची-आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल ट्रेन व सांतरागाछी-अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार किया है. गाड़ी संख्या 02877 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल प्रत्येक शनिवार को चलेगी. इसके परिचालन में 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक विस्तार किया गया है.
इसे भी पढ़ें
वहीं, गाड़ी संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को चलेगी और इसका परिचालन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक जारी रहेगा.
इसी तरह गाड़ी संख्या 08611 सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को चलेगी. इसका परिचालन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर, इसके बाद 7 दिसंबर से 14 दिसंबर और 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक किया जाएगा. वहीं, गाड़ी संख्या 08612 अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को चलेगी. इसके परिचालन में 15 अक्टूबर से 26 नवंबर, 3 दिसंबर से 10 दिसंबर और 17 दिसंबर से 31 दिसंबर तक विस्तार किया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

