Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Railway News : श्रावणी मेला के दौरान रांची-भागलपुर के बीच 4 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

Dhanbad : श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और भागलपुर के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. ये विशेष ट्रेनें कोडरमा, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किउल, जमालपुर और सुल्तानगंज होकर चलेंगी. इससे झारखंड व बिहार के श्रद्धालुओं को यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी. स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 26 जुलाई से 12 सितंबर के बीच अलग-अलग दिनों में किया जाएगा. 

 


गाड़ी संख्या 08690 रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 26 जुलाई से 9 सितंबर के बीच रविवार व बुधवार को चलेगी. ट्रेन रांची से शाम 5:40 बजे रवाना होकर मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, लखीसराय, किउल, अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज होते हुए अगले दिन सुबह 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी.

 

वापसी में गाड़ी संख्या 08689 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 27 जुलाई से 10 सितंबर के बीच सोमवार व गुरुवार को भागलपुर से सुबह 9:10 बजे रवाना होकर उसी मार्ग से होते हुए रात 10:20 बजे रांची पहुंचेगी. इस ट्रेन में 1 थर्ड एसी, 7 स्लीपर व 6 सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे.


वहीं, गाड़ी संख्या 08646 रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 27 जुलाई से 11 सितंबर तक सोमवार व शुक्रवार को होगा.यह ट्रेन रांची से शाम 5:30 बजे रवाना होकर बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किउल, जमालपुर और सुल्तानगंज होते हुए अगले दिन सुबह 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी संख्या 08645 भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल 28 जुलाई से 12 सितंबर तक मंगलवार व शनिवार को भागलपुर से सुबह 9:10 बजे रवाना होकर रात 9:40 बजे रांची पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में 1 थर्ड एसी, 13 स्लीपर व 4 सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे.


हिन्दी न्यूज, Hindi News ,  Latest news hindi, आज की ताजा खबर, jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज,  रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही