Dhanbad News : त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. इसके तहत टाटा-बक्सर, बक्सर-टाटा, योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता और दिल्ली-सांतरागाछी के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी.
इसे भी पढ़ें
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, टाटा-बक्सर स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी. वहीं, बक्सर-टाटा स्पेशल 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी.
इसी तरह योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को और कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. जबकि दिल्ली-सांतरागाछी स्पेशल 14 अक्टूबर को व सांतरागाछी-दिल्ली स्पेशल 15 अक्टूबर को चलाई जाएगी. रेलवे की इस पहल से त्योहारों के दौरान यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में सहूलियत मिलेगी.
स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल
...ट्रेन नंबर 08183 टाटा-बक्सर स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी.
...ट्रेन नंबर 08184 बक्सर-टाटा स्पेशल 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी.
...ट्रेन नंबर 04312 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी.
...ट्रेन नंबर 04311 कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार चलेगी.
...ट्रेन नंबर 04094 दिल्ली-सांतरागाछी स्पेशल 14 अक्टूबर बुधवार को चलेगी.
...ट्रेन नंबर 04093 सांतरागाछी-दिल्ली स्पेशल 15 अक्टूबर गुरुवार को चलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

