Search

 
 
 

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रेलवे ने बिहार से कई ट्रेनों को किया रद्द, देखें सूची

 

Patna :  बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों से हाहाकार मचा हुआ है. प्रत्येक दिन हजारों नये मरीज आ रहे है. वहीं मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही हैं. कोरोना महामारी को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है. बिहार से चलनी वाली 20 जोड़ी ट्रेनों को रेलवे ने रद्द करने का फैसला किया है.

ट्रेनों में भीड़ से संक्रमण का खतरा बढ़ा

बता दें कि दिल्ली और महाराष्ट्र समेत देश के संपूर्ण राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों और लॉकडाउन के डर से प्रवासी मजदूरों का पलायन एक बार फिर शुरू हो गया हैं. बड़ी संख्या में बिहार से बाहर काम करने गये मजदूर अपने घर वापस लौट रहे है. वापस लौटने की वजह से ट्रेनों में काफी भीड़ हो जा रही है. भीड़ बढ़ने से संक्रमण बढ़ने का भी खतरा बना हुआ हैं.

रद्द की गई ट्रेनों में सबसे ज्यादा पैसेंजर ट्रेन

रद्द करने वाली ट्रेनों की सूची रेलवे द्वारा जारी कर दी गई है. रद्द की गई ट्रेनों में सबसे ज्यादा पैसेंजर ट्रेन हैं. बता दें कि पैंसेजर ट्रेनों में होनी वाली भीड़ को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. बिहार में संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैल गया हैं. जिन ट्रेनों को रद्द किया गया हैं. वो 29 अप्रैल से नहीं चलेंगी. कोरोना के मामलों को देखते हुए आगे का फैसला लिया जायेगा.

रद्द की गई ट्रेनों की सूची

  1. मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्रा जंक्शन मेमू ट्रेन (0523/05254)
  2. मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू ट्रेन (0515/05216, 05257/05258, 05259/0560)
  3. मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू ट्रेन (05261/05262)
  4. मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मेमू ट्रेन (05255/05256)
  5. वैशाली-सोनपुर डेमू ट्रेन (05519/05520)
  6. बरौनी-दानापुर मेमू ट्रेन (03217/03218)
  7. पटना-बरौनी-पाटलिपुत्र मेमू (03283/03284)
  8. राजगीर-दानापुर इंटरसिटी (03233/03234)
  9. पटना-भभुआ स्पेशल वाया गया (03243/03244)
  10. पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-बक्सर मेमू (03207/03208)
  11. पटना-दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मेमू (03203/03204)
  12. गया-किऊल मेमू (03355/03356)
  13. दिलदारनगर-तराईघाट स्पेशल (03645/03646)
  14. पटना-गया मेमू स्पेशल (03263/03264)
  15. सहरसा-बरहारा कोठी डीएमयू (05229/05230)
  16. बरहरा कोठी- बनमखी डेमू (05237/05238)
  17. रक्सौल-नरकटियागंज डेमू (05209/05210)
  18. दरभंगा-हरिहर नगर डेमू (05591/05592)
  19. दरभंगा-झंझारपुर डेमू (05279/05280)
  20. दरभंगा-पाटलिपुत्र जंक्शन स्पेशल ट्रेन (05265/05266)
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही