Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र : 22 कोरोना मरीजों का शव लिये 1 एंबुलेंस पहुंचा कब्रिस्तान

Maharashtra : देश में कोरोना मरीजों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हो रहा है. मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहा. बेड मिल जा रहा तो ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही. अब स्थिति ऐसी हो गयी है कि मरने के बाद मरीजों को एंबुलेंस भी नहीं मिल रहा. महाराष्ट्र के बीड से आयी एक तस्वीर आपको रुला देगी. जहां एक ही एंबुलेंस 22 कोरोना मरीजों के शव को लेकर कब्रिस्तान पहुंचा.

22 शव लेकर एक एंबुलेंस पहुंचा कब्रिस्तान

बीड जिले के स्वामी रामानंद तीर्थ अस्पताल में रविवार को कोरोना से 22 मौते हो गयी. अस्पताल के पास एक ही एंबुलेंस होने की वजह से सभी शवों को एक ही एंबुलेंस से अंतिम संस्कार के लिए पहुंचाया गया . 22 मरीजों के शव को एक ही एम्बुलेंस में लादकर कब्रिस्तान ले जाया गया.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/shaw-2-1-1.jpg"

alt="" class="wp-image-55923"/>

अस्पताल प्रशासन की खुली पोल

इस तस्वीर को देखकर लोगों में काफी आक्रोश है. वहीं अस्पताल ने एंबुलेंस नहीं होने की बात कह अपना पड़ला झाड़ लिया. मौत के बढ़ते आंकड़े के साथ ही अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था की पोल भी खुल गयी है. 25 अप्रैल रविवार को एक ही एम्बुलेंस में 22 मरीजों के शव को कब्रिस्तान में ले जाया गया था. जिस तरह से मरीजों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. वह काफी अमानवीय है. शव के उपर शव को रख कर एंबुलेंस कब्रिस्तान पहुंचा.

अस्पताल के पास है सिर्फ 2 एंबुलेंस


वहीं सफाई देते हुए अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अस्पताल में सिर्फ दो एंबुलेंस है. पांच अतिरिक्त एंबुलेंस की मांग की गई है. 17 मार्च 2021 को ही अतिरिक्त एंबुलेंस की मांग करते हुए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है. लेकिन अभी तक अस्पातल को एम्बुलेंस प्राप्त नहीं हुई है, एम्बुलेंस की कमी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

सोमावार को 48 हजार 700 नए मामले आये है

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. पूरे राज्य की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. सोमवार को कोरोना वायरस के 48 हजार 700 नए मामले आए है. महाराष्ट्र में अभी कोरोना के 6 लाख 74 हजार 770 एक्टिव केस हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में 71 हजार 736 मरीज ठीक हुए हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही