Search

 
 
 

रेलवे अपने अस्पतालों में 86 ऑक्सीजन संयंत्र लगाएगा

 

Ranchi : देशभर में रेलवे के अस्पतालों के लिए जल्द ही 86 ऑक्सीजन संयंत्र लग जाएंगे. इनमें से चार ऑक्सीजन संयंत्र शुरू हो गए हैं. 52 संयंत्रों को मंजूरी मिल गई है और 30 ऑक्सीजन संयंत्र संचालन के विभिन्न चरणों में हैं. देशभर में 86 रेलवे अस्पतालों में बड़े पैमाने पर क्षमता बढ़ाई गई है. पिछले कुछ दिनों में कोविड उपचार के लिए बिस्तरों की संख्या दो हजार 539 से बढ़कर 6 हजार 972 हो गई है.

रेलवे के अस्पतालों में वेटिंलेटर युक्त आईसीयू भी बढ़े हैं

वेंटिलेटर युक्त आईसीयू की संख्या भी 62 से बढ़कर 296 हो गई है. कोविड अस्पतालों में आईसीयू बिस्तरों की संख्या 273 से बढ़कर 573 हो गई है. रेलवे के महाप्रबंधकों को प्रत्येक ऑक्सी्जन उत्पादन संयंत्र के लिए दो करोड़ रुपये तक की स्वी‍कृति देने का अधिकार दिया गया है.
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में रेलवे हर जिम्मेवारी का निर्वहन कर रहा है. एक तरफ ऑक्सीजन से लदी ऑक्सीजन एक्सप्रेस देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचा रही है. दूसरी ओर यात्री और माल ढुलाई की आवाजाही का मूल कार्य भी बखूबी निभा रहा. रेल अस्पतालों में महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण जैसे बीआईपीएपी मशीन, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि की सुविधा जोड़ने के लिए और प्रयास किए जा रहे हैं. भारतीय रेल ने यह भी निर्देश जारी किया है कि कोविड प्रभावित कर्मचारियों को पैनल में शामिल अस्पतालों में जरूरत के अनुसार रेफरल आधार पर भर्ती किया जा सकता है. रेलवे अस्पतालों में इस विशाल क्षमता वृद्धि से चिकित्सा आपात स्थितियों से निपटने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे की शुरुआत करने में मदद मिलेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही