- कोहरे के चलते रेलवे ने लिया गया निर्णय
Dhanbad/New Delhi News : सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेनों के सुरक्षित और सुचारु परिचालन को लेकर रेलवे ने विंटर प्लान तैयार किया है. इसके तहत 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कई ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने, कुछ को आंशिक रूप से रद्द करने और कई के फेरे घटाने का निर्णय लिया गया है. इस बदलाव का असर लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के यात्रियों पर पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें
रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार संतरागाछी-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22857) 7 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक तथा आनंद विहार-संतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22858) 8 दिसंबर 2026 से 23 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों के फेरे घटे
त्रिवेणी एक्सप्रेस के परिचालन दिनों में कटौती की गई है. ट्रेन नंबर 15073/15074 सिंगरौली-टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 15075/15076 टनकपुर-शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस के कुछ फेरों को रद्द किया गया है.
वहीं अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12988) 1 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को नहीं चलेगी. वहीं सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12987) 2 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रद्द रहेगी.
कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12357) 5 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक प्रत्येक शनिवार को तथा अमृतसर-कोलकाता दुर्ग्याणा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12358) 7 दिसंबर 2026 से 1 मार्च 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को नहीं चलेगी.
चंबल एक्सप्रेस आगरा कैंट-मथुरा के बीच रहेगी रद्द
रेलवे ने हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12177) को 4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक तथा मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस ( ट्रेन नंबर 12178) को 7 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक आगरा कैंट और मथुरा के बीच आंशिक रूप से रद्द रखने का निर्णय लिया है.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की निर्धारित तिथि और परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. ताकि अंतिम समय में परेशानी न हो.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

