Ranchi News: राजधानी में लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान हैं. कई इलाकों में पानी भर गया है. वहीं नगर निगम के इलाकों में कई स्थानों पर जल जमाव हो गया है. रातु रोड में स्थित वेजिटेबल मार्केट के सामने का रास्ते पर इतने गड्ढे हो गये हैं पैदल चलना दूभर है. रातु रोड वेजिटेबल मार्केट के सामने फ्लाई ओवर के नीचे पैदल चलना मुश्किल हो गया है.क्योंकि मुख्य सड़क है. इस मार्ग पर कई जगहों पर गड्ढे बने हुए हैं. ई रिक्शा और ऑटो चालक हिचकोला लेते हुए इस रोड से गुजरना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें -
वहीं वार्ड नंबर 1 के जयपुर रोड में सड़क पर कई स्थानों पर जलजमाव है. वार्ड 5 में खिजुर टोला रोड में जगह-जगह पर गड्ढे बन गए हैं. इनपर बारिश का पानी जम गया है. तेज बारिश के कारण वहां घुटनाभर पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे लोग परेशान हैं. क्योंकि पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं है. वहां से गुजरने वाले दो पहिया,चार पहिया वाहनों के अलावा ई रिक्शा भी मुश्किल से पार कर पा रही है.
सिरमटोली चौक के पास भी सड़क जर्जर है. लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है. इस मामले में वार्ड 5 के पार्षद अवधेश बैठा ने बताया कि खिजुर टोला रोड का टेंडर हो गया है. निगम बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया जा चुका है. बरसात के बाद जर्जर सड़क को दुरस्त किया जायेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

