Search

 
 
 

रामगढ़ में बारिशः डीसी व एसपी ने लिया रजरप्पा मंदिर का जायजा

डीसी ने रजरप्पा मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से भी बढ़े जलस्तर को लेकर चर्चा की और सावधानियां बरतने के निर्देश दिए.
 

Ramgarh : लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने शुक्रवार को एसपी अजय कुमार के साथ रजरप्पा के मां छिन्नमस्तका मंदिर का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी व एसपी ने दामोदर और भैरवी नदी के संगम पर बढ़े जलस्तर का जायजा लेते हुए अंचल अधिकारी चितरपुर व थाना प्रभारी रजरप्पा को लोगों को नदी के आसपास ना जाने देने एवं सुरक्षा दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने आम जनों से भी नदी के आसपास न जाने व सावधानियां बरतने की अपील की. डीसी ने अधिकारियों को हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने एवं आकस्मिक स्थिति में किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए.

डीसी ने रजरप्पा मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से भी बढ़े जलस्तर को लेकर चर्चा की और सावधानियां बरतने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़, अंचल अधिकारी चितरपुर, थाना प्रभारी रजरप्पा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही