Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी में बारिश ने मचाई तबाही, वज्रपात की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत

Advertisement
Advertisement
Khunti: जिले में आज जमकर बारिश हुई है. यहां बारिश के साथ वज्रपात की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो गई. जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है. कर्रा थाना क्षेत्र के बरवादाग में मामा के साथ बैल चरा रहे एक नाबालिग के साथ एक मवेशी की भी मौत हुई है. बताया जा रहा है कि गांव में मंगलवार दोपहर ढ़ाई बजे बच्चा अपने मामा हसन खान के साथ बैल चराने गया था. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर मामा   बेहोश हो गया और नाबलिग बच्चे की मौत हो गयी. [caption id="attachment_94094" align="aligncenter" width="600"]http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/06/7-33.jpg"

alt="रोते बिलखते मृतक नाबालिग के परिजन" width="600" height="400" /> रोते बिलखते मृतक नाबालिग के परिजन[/caption] इसे भी पढ़ें-तीसरी">https://lagatar.in/icici-bank-gave-15-oxygen-concentrators-to-ranchi-district-administration-to-deal-with-the-third-wave/94065/">तीसरी

लहर से निबटने के लिए ICICI बैंक ने रांची जिला प्रशासन को दिये 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

सीएचसी प्रभारी ने नाबालिग को मृत घोषित किया

घटना के बाद हसन खान के पिता सेराज खान घटना स्थल पर पहुंचे, तो देखा कि मामा व भगना दोनों अलग-अलग बेहोश होकर गिरे हुए हैं. मामा को तो होश आ गया, लेकिन नाबालिग बच्चे को होश नहीं आने पर उसे तत्काल सीएचसी कर्रा लाया गया. जहां सीएचसी प्रभारी डॉक्टर मुशर्रफ जमाल ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. ज्ञात हो कि नाबालिग बच्चा जैत खान अपने माता-पिता के साथ सोदे रनिया से अपने मामा के घर बरवादाग आया हुआ था. [caption id="attachment_94096" align="alignnone" width="600"]http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/06/8-36.jpg"

alt="जिले में हुई भारी बारिश " width="600" height="400" /> जिले में हुई भारी बारिश[/caption] इसे भी पढ़ें-नेटवर्क">https://lagatar.in/state-dealers-struggling-with-network-problem-beneficiaries-are-not-getting-food-grains/94036/">नेटवर्क

की समस्या से जूझ रहे राज्य के डीलर, लाभुकों को नहीं मिल रहा अनाज

कल बुधवार को सदर अस्पताल खूंटी में पोस्टमार्टम

दूसरी घटना कर्रा थाना क्षेत्र के ही तसकी कटहल टोली की है. जहां मनोज उरांव नाम का युवक बैल चराने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. वहीं तीसरी घटना खूंटी थाना क्षेत्र के गुटजोरा गांव की है. जहां खेत से काम करके घर लौटने के क्रम में मांगो मुंडा नाम के व्यक्ति की वज्रपात की चपेट में आकर मौत हो गई. तीनों शवों को पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाने ले आयी है. कल बुधवार के दिन सभी का सदर अस्पताल खूंटी में पोस्टमार्टम कराया जायेगा. [caption id="attachment_94100" align="alignnone" width="600"]http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/06/9-34.jpg"

alt="भारी बारिश से खेतों में भरा पानी" width="600" height="400" /> भारी बारिश से खेतों में भरा पानी[/caption] इसे भी पढ़ें-फीस">https://lagatar.in/private-schools-robbing-parents-in-the-name-of-fees-education-director-said-law-department-has-sent-file-of-committee-formation/94029/">फीस

के नाम पर अभिभावकों को लूट रहे प्राइवेट स्कूल,  शिक्षा निदेशक ने कहा-कमेटी गठन की फाइल भेजी है विधि विभाग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही