Search

 
 
 

कहर बरपा रही बारिश! हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, महाराष्ट्र में 6 की मौत, कुल्लू में 8 गाड़ियां पलटी

 
NewDelhi :   दिल्ली-मुंबई सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मॉनसून की बारिश कहर बरपा रही है. लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कहीं बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया है. तो कहीं शहर सैलाब बन गया है. कहीं बारिश और लैंड स्लाइड के कारण रास्ते बंद हो गये हैं. वहीं बारिश को लेकर दिल्ली और एनसीआर के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 3 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. ओडिशा के 13 जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. (पढ़ें, रूस">https://lagatar.in/russias-biggest-air-strike-of-the-year-on-syria-13-civilians-including-2-children-killed/">रूस

का सीरिया पर साल का सबसे बड़ा एयर स्ट्राइक, 2 बच्चों समेत 13 आम नागरिकों की मौत)

हिमाचल में लैंडस्लाइड से रास्ते बंद

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है. शिमला के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने से जबरदस्त लैंडस्लाइड हुई है. पेड़ और कई इमारतें ढह गयी हैं. कई जगह मलबों में कारें दब गयी हैं. मंडी शहर भी पानी-पानी हो गया है. कई लोग पानी में फंस गये. यहां बादल भी फटा है और चट्टानें भी दरक रही हैं. जिसकी वजह से रास्ते बंद हो गये हैं. इसे भी पढ़ें : अमेरिका">https://lagatar.in/pm-modi-who-returned-from-a-state-visit-to-america-and-egypt-asked-nadda-what-is-going-on-in-the-country/">अमेरिका

और मिस्र की राजकीय यात्रा से लौटे पीएम मोदी, नड्डा से पूछा, देश में क्या चल रहा है?

भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गयी

उत्तराखंड का भी यही हाल है. यहां नदियां किनारों को तोड़कर बहने लगी हैं. भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गयी है. बदरीनाथ में भी मूसलाधार बारिश हो रही है. शिमला और सोलन में मूसलाधार बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से कई जगह रास्ते बंद हो गये हैं. कुल्लू में हाईवे पर लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया. दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गयी है. यहां 8 गाड़ियां पलट गयी हैं.

भारी बारिश से पानी-पानी हुआ मुंबई

महाराष्ट्र में बारिश हहाकार मचा रहा है. शहर में बीते दो दिनों में बारिश की वजह से अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गयी है. घाटकोपर में बारिश की वजह से एक तीन मंजिला मकान का फर्स्ट फ्लोर भी जमीन में धंस गया. जिससे दो लोगों की जान चली गयी. वहीं विलेपार्ले में बालकनी गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा 2 अन्य लोगों के मौत की खबर है. इसे भी पढ़ें : खुशी">https://lagatar.in/odisha-happiness-turned-into-mourning-collision-between-wedding-bus-and-government-bus-10-killed-many-injured/">खुशी

मातम में बदली, ओडिशा में शादी बस और सरकारी बस की टक्कर, 10 की मौत, कई घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही