International News : यूरोपीय देश फ्रांस से मौसम से जुड़ी अविश्वसनीय सी खबर आयी है. खबर यह है कि भूमध्य सागर के तट से लेकर देश के अंदरूनी इलाकों में पिछले 24 घंटों में 1.79 लाख से अधिक बार वज्रपात होने की घटनाएं सामने आयी है.मौसम वैज्ञानिक इस घटना को असामान्य और खतरनाक करार दे रहे हैं.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गर्म और नम हवाएं वायुमंडल में एक जगह फंस गयी थीं. जब ये ऊपर उठीं तो उनमें अचानक विस्फोट जैसा बदलाव आया और ये विशाल सुपरसेल बादल बनने का कारण बन गये. सुपरसेल बादल लगातार वज्रपात होने का कारण बन गये. वज्रपात के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है.
फ्रांस के कई क्षेत्रों को आपात स्थिति पैदा हो गयी है. फ्रांस में बचाव दल अलर्ट हैं.लोगों को सलाह दी गयी है कि वे खुले स्थानों में न निकलें. लोगो से सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है.आगामी कुछ घंटों में और भी तूफान आने काअंदेशा जताया गया हैं.
मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि सुपरसेल लंबे समय तक सक्रिय रह सकने वाले विशेष तूफानी बादल होते हैं. ये लगातार नये तूफानों को जन्म देते हैं. इन बादलों से बवंडर पैदा होते चले गये. फ्रांस में बवंडर के कारण तेज हवाएं चलने लगी. यह इतनी खतरनाक है कि यह पेड़ों को उखाड़ने में सक्षम है.इमारतों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
फ्रांस में चल रही तेज हवाओं और भारी बारिश से से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. फ्रांस की घटना ने पूरे यूरोप को चिंता में डाल दिया है. पड़ोसी देशों में भी मौसम विभागों ने अलर्ट जारी कर दिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

