Search

 
 
 

डॉ जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को पीएम मोदी का संदेश सौंपा, सर्गेई लावरोव से मुलाकात की

National News : डॉ  एस जयशंकर ने पुतिन से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आगामी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में उनसे(व्लादिमीर पुतिन) मुलाकात का इंतजार कर रहे हैं.उन्होंने पुतिन को भारत में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भी आमंत्रित किया.  पुतिन ने जयशंकर का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को अपनी शुभकामनाएं भेजी.
 
डॉ  एस जयशंकर ने व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

National News : रूस की यात्रा पर गये विदेश मंत्री डॉ  एस जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश उन्हें सौंपा. जयशंकर ने 27वें भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक में की गयी चर्चा सहित दोनों देशों के बीच सहयोग की प्रगति की जानकारी रूसी राष्ट्रपति को दी.

 

 

डॉ  एस जयशंकर ने पुतिन से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आगामी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में उनसे(व्लादिमीर पुतिन) मुलाकात का इंतजार कर रहे हैं.उन्होंने पुतिन को भारत में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन के लिए भी आमंत्रित किया.  पुतिन ने जयशंकर का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को अपनी शुभकामनाएं भेजी.   
 

 

 

 

डॉ  एस जयशंकर ने विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात की.जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, लावरोव के साथ अहम मुद्दों पर बातचीत की. हमने भारत-रूस संबंधों से जुड़े विषयों के अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक परिस्थितियों पर मंथन किया. जयशंकर ने व्यापार, ऊर्जा, उर्वरक, परमाणु सहयोग और अन्य क्षेत्रों में भारत-रूस आर्थिक संबंधों की प्रगति का जिक्र किया.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही