Search

 
 
 

Ramgarh News: रैयत विस्थापित मोर्चा ने बंद कराया आउटसोर्सिंग परियोजना का काम

रोजगार, परिवहन कार्य में भागीदारी की मांग को लेकर भुरकुंडा क्षेत्र में रैयत विस्थापितों का आंदोलन तेज हो गया है. रैयत विस्थापित मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग परियोजना के कार्यस्थल पर प्रदर्शन करते हुए कंपनी का संचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद करा दिया.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: रोजगार, परिवहन कार्य में भागीदारी की मांग को लेकर भुरकुंडा क्षेत्र में रैयत विस्थापितों का आंदोलन तेज हो गया है. रैयत विस्थापित मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग परियोजना के कार्यस्थल पर प्रदर्शन करते हुए कंपनी का संचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद करा दिया. प्रदर्शनकारियों ने ओवरबर्डन (औबी) परिवहन भी रोक दिया, जिससे परियोजना का उत्पादन प्रभावित हो गया.

Uploaded Image

मोर्चा के नेताओं ने आरोप लगाया कि परियोजना शुरू होने के बाद से प्रभावित परिवार लगातार रोजगार, मुआवजा और पुनर्वास की मांग उठा रहे हैं, लेकिन कंपनी प्रबंधन और संबंधित प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है. उनका कहना है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने से विस्थापितों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा.

इसे भी पढ़ें: 

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष विस्थापित मौजूद रहे. आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित सहमति नहीं बनती, तब तक आउटसोर्सिंग कंपनी का कार्य और परिवहन संचालन बंद रखा जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा.

 

विस्थापितों की मांग है कि उन्हें आउटसोर्सिंग कंपनी में 75 प्रतिशत स्थानीय रैयत विस्थापितों को रोजगार दिया जाए. लोकल सेल का संचालन विस्थापितों के माध्यम से कराया जाए. कोयला एवं औबी परिवहन कार्य में स्थानीय विस्थापितों को प्राथमिकता देते हुए ठेका दिया जाए. विस्थापित परिवारों को लंबित मुआवजा, पुनर्वास एवं अन्य सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं.

 

आंदोलन के कारण परियोजना क्षेत्र में उत्पादन और परिवहन गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित रहीं. फिलहाल कंपनी प्रबंधन या प्रशासन की ओर से आंदोलन को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही