राजभवन उद्यान में कई चीजें लोगों को किया आकर्षित
इन 14 दिनों में आम लोगों को कई चीजों ने अपनी ओर आकर्षित किया. इनमें राज्यपाल रमेश बैस के मार्गदर्शन में मुख्य भवन के सामने निर्मित भव्य अशोक स्तंभ, दो कृत्रिम ऑक्टोपस, चिल्ड्रेन पार्क, कृत्रिम पहाड़ व झरने, लोटस ब्रिज के साथ राजभवन की दीवारों पर सोहराय पेंटिंग आकर्षण के विशेष केंद्र है. राजभवन उद्यान में लगभग 400 किस्म के 17 हजार से अधिक गुलाब के पौधों ने आगंतुकों को आकर्षित किया. उद्यान में 45 प्रकार के हजारों की संख्या में मौसमी फूल लगाये गये हैं. राज्यपाल के निर्देश पर ऑर्किड गार्डेन का निर्माण किया गया है, जिसमें 37 किस्म के 127 ऑर्किड के पौधे विद्यमान हैं. उद्यान में विभिन्न प्रकार के फलों के पौधे, यथा- संतरा, मौसमी, थाई अमरूद, एप्पल बेर, एप्प्ल, पपीता, नाशपाती, चीकू, स्ट्रॉबेरी, जामुन, अन्नानास, बादाम, काजू आदि के पौथे लगाए गए हैं. फूलो-झान्हो उद्यान में अवस्थित म्यूजिकल फाउंटेन सहित अन्य फाउंटेन को नया स्वरूप प्रदान किया गया है. इसका जीर्णोद्धार किया गया है. उद्यान में रुद्राक्ष, कल्पतरु जैसे दुर्लभ पेड़ के साथ विभिन्न प्रकार के मसालों के पौधे एवं महात्मा गांधी औषधि उद्यान में विभिन्न औषधीय पौधे भी हैं. गुरु गोविंद सिंह वाटिका स्थित तालाब में विभिन्न प्रकार की मछलियों ने आगंतुको को आकर्षित किया. इसे भी पढ़ें – ED">https://lagatar.in/stay-away-from-eds-witnesses-ias-poojas-bell-will-be-rejected-if-pressure-is-created-read-full-order-of-sc/">EDके गवाहों से दूर रहें, दबाव बनाया तो खारिज हो जाएगी IAS पूजा की बेल, पढ़ें SC का पूरा आदेश [wpse_comments_template]

Leave a Comment