Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से नवाजे गए राज सिन्हा, विधानसभा कर्मियों को भी मिला सम्मान

Ranchi: विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में उत्कृष्ट विधायक के साथ उत्कृष्ट कर्मियों को भी सम्मानित किया गया. इस बार धनबाद से तीन बार के विधायक रहे राज सिन्हा को भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से नवाजा गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में उत्कृष्ट विधायक के साथ उत्कृष्ट कर्मियों को भी सम्मानित किया गया. इस बार धनबाद से तीन बार के विधायक रहे राज सिन्हा को भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से नवाजा गया. 

 

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें सम्मानित किया. वहीं विधानसभा के छह कर्मियों को उत्कृष्ट कर्मी का सम्मान से नवाजा गया. सभी कर्मियों को स्वर्गीय कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले कर्मियों में संतोष कुमार सिंह - संयुक्त सचिव,नीलम कुजूर - प्रशाखा पदाधिकारी, मो० शाहिद हैदर- सहायक प्रशाखा पदाधिकारी,राकेश कुमार सिंह-पर्यवेक्षक उद्यान,मन्नु राम-अनुसेवक और रवीन्द्र पाल- अनुसेवक शामिल हैं. समारोह के दौरान पूर्व विधायकों को भी सम्मानित किया गया. इसके अलावा सीमा सशस्त्र बल के सहायक कमांडेंट शिवम कुमार को भी सम्मानित किया गया. 

 

चार पुस्तकों का हुआ लोकापर्ण- विमोचन

Uploaded Image

विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के दौरान चार पुस्तकों का लोकापर्ण-विमोचन राज्यपाल और सीएम ने संयुक्त रूप से किया. इसमें षष्टम विधानसभा के सदस्यों का जीवन परिचय, सदन संवाद, पूर्व विधायक लंबोदर महतो द्वारा लिखित 2020 से 2025 तक विधायी गतिविधियों पर आधारित पुस्तक और त्रैमासिक पत्रिका उड़ान का विमोचन किया गया. 

 

इन शहीद हुए जवानों की पत्नियों और आश्रितों को मिला सम्मान


•    झारखंड पुलिस के जवान रामदेव महतो

•    झारखंड पुलिस के जवान सिकंदर सिंह.
•    झारखंड पुलिस के जवान सुकून राम.
•    झारखंड पुलिस के जवान चौहान हेंब्रम.
•    झारखंड पुलिस के जवान सुनील राम.
•    झारखंड पुलिस के जवान संतन कुमार मेहता.
•    सीआरपीएफ के जवान महिमा नंद शुक्ला.
•    सीआरपीएफ के जवान सुनील कुमार मंडल.
•    सीआरपीएफ के जवान महराबम प्रभो सिंह.
•    सीआरपीएफ के जवान प्राणेश्वर कोच.
•    सीआरपीएफ के जवान संदीप कुमार.
•    सीआरपीएफ के जवान महेंद्र लश्कर.
•    सीआरपीएफ के जवान कौशल कुमार मिश्रा.
•    सीआरपीएफ के जवान करमजीत सिंह बक्शी.
•    अग्निवीर अर्जुन महतो. 

इन खिलाडियों को मिला सम्मान


बैंकॉक, थाइलैंड में 16 से 23 फरवरी, 2025 तक आयोजित एशिया कप तीरंदाजी में स्वर्ण पदक प्राप्त कर भारतीय तीरंदाजी टीम के सदस्य गोल्डी मिश्रा के मार्शल आर्ट्स (कराटे) एवं तीरंदाजी खेल में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले अमित मोदक को सम्मानित किया गया.

 

सामाजिक क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने वाले को सम्मान


रांची के डोरंडा कॉलेज के छात्र दिवाकर आनन्द को सामाजिक कार्यों एवं राष्ट्र निर्माण के लिए उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. वे राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार भी राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण कर चुके हैं. रांची वीमेन्स कॉलेज की छात्रा दीक्षा कुमारी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्य एवं समाज में जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया. 

 

साहित्य के लिए डॉ मयंक मुरारी को सम्मान


डॉ० मयंक मुरारी को उनके कार्यों एवं योगदान के लिए तुलसी सारस्वत सम्मान, झारखंड रत्न, जुसारू-सृजनशील सम्मान, साहित्य अकादमी रामदयाल मुंडा कथेतर सम्मान जैसे अवार्ड से नवाजा जा चुका है. स्थापना दिवस पर उन्हें भी सम्मानित किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही