Search

 
 
 

राजा रघुवंशी हत्याकांड : तीन आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, कर रही क्राइम सीन रिक्रिएट

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. मेघालय पुलिस की टीम आज सोनम रघुवंशी सहित तीनों आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची है. यहां सोहरा के प्रसिद्ध वेई सावडोंग फॉल्स पर क्राइम सीन रिक्रिएशन (घटनाक्रम की पुनरावृत्ति) किया जा रहा है.
 

Lagatar Desk :   राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. मेघालय पुलिस की टीम आज सोनम रघुवंशी सहित तीनों आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची है. यहां सोहरा के प्रसिद्ध वेई सावडोंग फॉल्स पर क्राइम सीन रिक्रिएशन (घटनाक्रम की पुनरावृत्ति) किया जा रहा है. मौके पर फोरेंसिक क्राइम सीन यूनिट, SDRF और स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहे. क्राइम सीन रिक्रिएशन करने से घटना की तह तक पहुंचने में मदद मिलेगी. इससे यह पता लगाने की कोशिश की जायेगी है कि हत्या किन परिस्थितियों में और कैसे की गई. 

 

 

शादी के महज कुछ दिन बाद ही हुआ  हादसा

गौरतलब है कि बीते 23 मई को राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गयी थी. हत्या के आरोप में पुलिस ने राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसके प्रेमी राज कुशवाह  सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.  राजा और सोनम की शादी इसी साल 11 मई को इंदौर में हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी. इसके कुछ दिन बाद 20 मई को दोनों कामाख्या देवी के दर्शन के लिए गए और फिर शिलांग पहुंचे. 22 मई को कपल नोंग्रियाट गांव के शिपारा होमस्टे में रुके. 23 मई की सुबह 6 बजे कपल ने चेकआउट किया और तभी से दोनों के मोबाइल बंद हो गए. 24 मई को ओसरा हिल्स पार्किंग, जो मवालखियत से 25 किमी दूर है, वहां उनकी स्कूटी लावारिस हालत में मिली. इसके बाद, जंगल में राजा और सोनम का सामान मिला. वहीं 2 जून को राजा की लाश वेईसावडॉन्ग झरने के पास गहरी खाई में मिली. उसकी पहचान हाथ पर बने टैटू से हुई.

17 दिन बाद सोनम ने भाई को खुद किया कॉल  

9 जून की सुबह 3 से 4 बजे के बीच सोनम गाजीपुर के नंदगंज इलाके में एक ढाबे पर पहुंची. वहां से उसने ढाबा संचालक का फोन लेकर अपने भाई को वीडियो कॉल किया और बताया कि वह गाजीपुर में है. भाई ने तुरंत इंदौर पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद इंदौर पुलिस ने गाजीपुर पुलिस से संपर्क किया और सोनम को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद से सोनम पुलिस की रिमांड पर है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही