Search

 
 
 

राजस्थान : कार और ट्रक में जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत

 
Rajasthan :  राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में कार और ट्रक जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.  दुर्घटना के बाद ट्रक पलट गया और उसका चालक वहां से फरार हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बीकानेर रेफर किया गया है. पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा. (पढ़ें, दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-fierce-fire-in-nursing-home-2-people-burnt-alive-6-rescued/">दिल्ली

: नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, 2 लोग जिंदा जले, 6 को रेस्क्यू किया गया)

तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही तोड़ दिया था दम

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कार सवार सभी लोग पल्लू से वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान ईंटों से भरे ट्रक से कार में भीषण भिड़ंत हो गयी. दुर्घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गयी. कार सवार सभी लोग उसमें फंस गये थे. पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को बाहर निकाला. लेकिन हादसे में कार सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें से दो ने अस्पलात में दम तोड़ दिया. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया. हादसे के शिकार हुए सभी लोग बिसरासर गांव के ही रहने वाले थे. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-mafia-made-illegal-mines-of-coal-in-the-forest-extracted-thousands-of-tons-of-coal/">चतरा

: माफिया ने जंगल में बना डाला कोयले का अवैध माइंस, हजारों टन कोयला निकाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही