Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजस्थान : साधु आत्महत्या मामले में भाजपा विधायक सहित 3 पर केस, समाधि देते समय पथराव की खबर

Advertisement
Advertisement
Jaipur : राजस्थान के जालोर जिले में स्थित राजपुरा गांव में हनुमान आश्रम के साधु रविनाथ महाराज (60) ने गुरुवार देर रात आश्रम में आत्महत्या कर ली. उनका शव आज शनिवार सुबह लगभग 10.30 बजे उतारा गया. खबरों के अनुसार भाजपा विधायक पर आश्रम का रास्ता बंद करने का आरोप लगाकर संत ने अपने आश्रम में लगे पेड़ पर फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी. इसे भी पढ़ें : पब्लिसिटी">https://lagatar.in/collect-rs-10-lakh-from-the-person-who-filed-a-publicity-stunt-petition-sc-orders-delhi-police/">पब्लिसिटी

स्‍टंट वाली याचिका दायर करने वाले से 10 लाख रुपये वसूलो, SC ने दिल्‍ली पुलिस को दिया आदेश

ग्रामीण मांग कर रहे थे कि संत का सुसाइड नोट सार्वजनिक किया जाये

घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे अफसरों ने जब शव को पेड़ से उतारना चाहा, तो स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया. आश्रम के साधु और ग्रामीण मांग कर रहे थे कि संत का सुसाइड नोट सार्वजनिक किया जाये. 28 घंटे बाद प्रशासन द्वारा जब उनकी शर्त मांगी तब वे शव को उतारा जा सका. इस मामले में शुक्रवार रात आठ बजे भीनमाल से भाजपा विधायक पूराराम चौधरी सहित तीन लोगों के खिलाफ जातिसूचक शब्द कहने व धमकाने का मामला दर्ज किया गया. जान लें कि बाबा को समाधि देते समय जगह को लेकर विवाद हो गया. साधु के समर्थक विधायक की जमीन पर समाधि देना चाहते थे, इस पर पुलिस ने रोका. इससे नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. पथराव 20 से ज्यादा लोगों के घायल हो गये. है. एक कांस्टेबल को भी चोट लगी है. उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. इसे भी पढ़ें :  आम">https://lagatar.in/aam-aadmi-party-and-bjp-clash-over-liquor-policy-lg-suspends-11-officers-including-excise-commissioner/">आम

आदमी पार्टी और भाजपा शराब नीति पर भिड़े, LG ने एक्साइज कमिश्नर समेत 11 अफसर सस्पेंड किये

भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी  ने आरोपों से इनकार किया

आश्रम और सुंधा माता सड़क के बीच भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी की 20 बीघा जमीन है. इस जगह विधायक चौधरी का रिजॉर्ट प्रस्तावित है. जमीन करोड़ों की बताई जा रही है. यदि जमीन की चहारदीवारी बनाई जाती है तो सड़क से आश्रम जाने का रास्ता बंद हो जायेगा. पिछले दो दिनों से इस जमीन की नापी करवाई जा रही थी. बताया जा रहा है रास्ता बंद होने व विधायक की कथित दादागिरी से परेशान संत रविनाथ ने आत्महत्या कर ली. विधायक पूराराम चौधरी ने  अपने उपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

जसवंतपुरा एसडीएम ने कहा कि हमने आश्रम तक रास्ता देने की बात मान ली है

जसवंतपुरा एसडीएम राजेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि हमने आश्रम तक रास्ता देने की बात मान ली है. प्रशासन और साधु-संतों के बीच बनी सहमति के बाद श्री बाला हनुमान जी आश्रम तक जाने के लिए प्रशासन आधिकारिक तौर पर रास्ता देगा. जसवंतपुरा थानाधिकारी मनीष सोनी ने बताया कि संत के भतीजे बाबूराम ने विधायक पूराराम चौधरी, ड्राइवर धनसिंह व बीजनाथ उर्फ छोगाराम के खिलाफ साधु को धमकाने, जातिसूचक शब्दों से प्रताड़ित करने और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है. मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही