13.1 ओवर में ही जीता मैच
राजस्थान ने 13.1 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया. 150 रनों के लक्ष्य को राजस्थान की टीम ने यशस्वी जयसवाल के नाबाद 98 रनों की पारी के दम पर 13.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. जायसवाल ने पहले ही ओवर में 26 रन बना लक्ष्य को आसान बना दिया.पहले ही ओवर में राजस्थान ने बनाया रिकॉर्ड
यशस्वी ने नीतीश राणा के पहले ओवर में 26 रन बनाए तो राजस्थान ने आईपीएल में एक रिकॉर्ड बना लिया. वह पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी टीम बन गई. उसने इस मामले में कोलकाता नाइटराइडर्स की बराबरी कर ली. कोलकाता ने ईडन गार्डन्स में ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2013 में 26 रन बनाए थे. उस ओवर में एक रन एक्स्ट्रा भी मिला था. राजस्थान को एक भी रन एक्स्ट्रा में नहीं मिला. एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के नाम दर्ज है. उसने चेन्नई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2011 में 27 रन बनाए थे. इसे भी पढ़ें : टंडवा">https://lagatar.in/tandwa-on-one-side-the-house-kept-burning-on-the-other-side-the-bride-and-groom-kept-taking-seven-rounds/">टंडवा: एक ओर जलता रहा आशियाना, दूसरी ओर दूल्हा-दुल्हन लेते रहे सात फेरे [wpse_comments_template]

Leave a Comment